फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: दादरी में साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय, क्रेडिट कार्ड के नाम पर महिला से 81 हजार ठगे

Sat, 08 Apr 2023 11:27 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला नीतू ने बताया कि वह मूल रूप से खानपुर खुर्द की रहने वाली है और अब वह दादरी के विद्या विहार कॉलोनी में रहती है। उसने बताया कि वह झाड़ली के अपरावा पॉवर प्लांट में नौकरी करती है। महिला ने बताया कि 16 फरवरी को उसके पास एक कॉल आई।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी में शहर की विद्या विहार कॉलोनी निवासी एक महिला से क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट कराने के नाम 81 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाने में दी है जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि साइबर अपराधी ने उससे बैंक अधिकारी बनकर बात की।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने साइबर थाने में दर्ज कराया केस, पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला नीतू ने बताया कि वह मूल रूप से खानपुर खुर्द की रहने वाली है और अब वह दादरी के विद्या विहार कॉलोनी में रहती है। उसने बताया कि वह झाड़ली के अपरावा पॉवर प्लांट में नौकरी करती है। महिला ने बताया कि 16 फरवरी को उसके पास एक कॉल आई और उस व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की आखिरी चार संख्या बताकर कार्ड एक्टिवेट कराने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें- फतेहाबाद में सीएम फ्लाइंग का छापा: एनसीईआरटी की नकली किताबे बेचते दो दुकानदार काबू, 366 बुक बरामद
विज्ञापन


उसने बाद में कहा कि वह मुुंबई एक्सिस बैंक ब्रांच से है और उसने यह प्रकिया एक्सिस मोबाइल एप के जरिये पूरी करने को कहा। इसके बाद उसने प्रकिया पूरी की, लेकिन आरोपी को अपना कोई ओटीपी नहीं बताया। महिला ने बताया कि 30 मार्च को उसके खाते से 4052 रुपये रुपये कट गए। इसके बाद उसने दादरी ब्रांच में जाकर पता किया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 81038 रुपये की धोखाधड़ी होने की बात सामने आई। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई करने और पैसे बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन


गत 6 अप्रैल को भी सामने आए थे चार केस
गत 6 अप्रैल को भी चार लोगों ने थाने में ठगी का केस दर्ज कराए थे। इनसे आरोपियों ने महाराज बनकर और उनके परिचितों की डीपी लगाकर ठगी की गई। उनसे आरोपियों ने कुल 1.10 लाख रुपये ऐंठे थे। इनमें से एक शिक्षक से 17 हजार, रिटायर्ड सैनिक से चालीस हजार, एक सैनिक से 19 हजार और एक व्यक्ति से 34 रुपये ठगे गए। अब पुलिस इन केसों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें