फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: हत्या का प्रयास और लूटपाट करने के 5 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

Sat, 14 Oct 2023 04:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

अतिरिक्त सेशन जज पुरुषोत्तम कुमार की कोर्ट ने दोषियों पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अदायगी न करने पर अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
court demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में समसपुर निवासी कार सवार के साथ हत्या की नीयत से मारपीट व लूटपाट करने के पांच दोषियों को सात साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सेशन जज पुरुषोत्तम कुमार की कोर्ट ने उन पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न भरने कीस्थिति में दोषियों को अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी। अदालत ने उनकी सजा में नरमी नहीं बरती।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि 30 नवंबर 2017 को समसपुर निवासी देवेंद्र नेशिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वो 29 नवंबर को कार में सवार होकर घरेलू काम से दादरी आया था। दिल्ली बाईपास के समीप एक दुकान पर वो कार का म्यूजिक सिस्टम ठीक करवा रहा था।

उसी दौरान दो बाइक पर कुछ युवक आए और उतरते ही उसे जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड, पाइप व डंडों से मारना शुरू कर दिया और उसकी सोने की चैन व रुपये निकाल लिए। दादरीसिटी थाना पुलिस ने 30 नवंबर को ही इस संबंध में केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले की मजबूती से पैरवी करते हुए आरोपियों केखिलाफ पुख्ता सबूत इक्ट्ठा किए।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस मामले में समसपुर निवासी नसीब पुत्र रामफल, दादरी के सैनीपुरा निवासी संजय पुत्र दयाकिशन, कबीर बस्ती निवासी रवि पुत्र दतूराम व मनीष उर्फ मसाई पुत्र सुभाष समेत सैनीपुरा निवासी राहुल पुत्र जोगेंद्र को 07 साल कैद की सजा सुनाई व 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें