चरखी दादरी। जिले में रविवार को कोरोना के सात नए केस मिले हैं जबकि छह मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने की। उन्होंने बताया कि नए संक्रमितों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। अब जिले में कोरोना के 84 केस सक्रिय हैं जबकि 309 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित हैं।
सीएमओ ने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7399 हो गई है। इनमें से 145 संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 7170 कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि रविवार को जिले में 309 नए सैंपल लिए गए और इनकी रिपोर्ट फिलहाल लंबित हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना जांच के लिए जिले से 346762 सैंपल लिए जा चुके हैं।
जिले में रविवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं जबकि छह संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में 84 केस सक्रिय हैं।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन