फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 16 लोग संक्रमित, चार की उम्र 25 से कम

विज्ञापन
मातृ शिशु अस्पताल में व्यक्ति को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना संक्रमण एक बार फिर हर किसी को डराने लगा है। स्वास्थ्य विभाग को तीसरी लहर की आहट लग रही है तो आमजन, व्यापारी हर कोई बीमारी के खतरे को लेकर चिंतित है। संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को जहां 14 केस सामने आए थे, वहीं रविवार को 16 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। फिलहाल 37 सक्रिय केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक से आई तेजी ने हर किसी को चिंता में डाल दिया है। वहीं, लोग लापरवाही बरत रहे हैं। घर से बाहर भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क घूम रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की रफ्तार दो दिन से तेज हो गई है। दो दिन में 30 संक्रमित सामने आ चुके हैं। शनिवार को जहां 14 केस मिले थे तो रविवार को इस सीजन के सबसे अधिक 16 संक्रमित सामने आए। 538 नए सैंपल रविवार को जांच के लिए लैब भेजे गए। जबकि अब तक 411 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक जिले में 5124 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 4948 ठीक हो चुके हैं और 139 जान गवा चुके हैं। कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है और सैंपलिंग बढ़ाई गई है। सोमवार से मास्क नहीं लगाने और वैक्सीन नहीं लगवाने पर भी सख्ती की जाएगी।
यहां-यहां मिले संक्रमित
पुरानी अनाजमंडी का 30 वर्षीय युवक, रामनगर गांव वासी 60 वर्षीय बुजुर्ग, न्यू अनाजमंडी वासी 25 वर्षीय युवक, घिकाड़ा गांव वासी 23 वर्षीय युवती, बधवाना गेट वासी 25 वर्षीय युवक, लाधान पाना वासी 44 वर्षीय व्यक्ति, मिर्च गांव वासी 36 वर्षीय युवक, सुभाष चौक वासी 27 वर्षीय युवक, सांवड वासी 31 वर्षीय युवक, चरखी दरवाजा वासी 42 वर्षीय व्यक्ति, कादमा वासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, फतेहगढ़ वासी 46 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 17 वासी 45 वर्षीय व्यक्ति, गांधी नगर वासी 35 वर्षीय युवक, पावर हाउस भिवानी रोड वासी 24 वर्षीय युवक और उत्तम वाटिका भिवानी रोड वासी 38 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन

व्यापारियों, दुकानदारों के चेहरे पर चिंता की लकीरें
कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही आमजन के अलावा व्यापारी, दुकानदार चिंतित है। हर किसी को बाजार की बंदिशों और लॉकडाउन की चिंता सता रही है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि बाजार का समय तय करना कोरोना से बचाव की बजाए बढ़ावा देना है। समय तय किए जाने पर कम समय में ज्यादा भीड़ उमड़ेगी और कोरोना के संक्रमण का खतरा ज्यादा रहेगा।
एक सप्ताह में मरीजों का आंकड़ा
3 जनवरी 00
4 जनवरी 01
5 जनवरी 03
6 जनवरी 02
7 जनवरी 04
8 जनवरी 14
9 जनवरी 16
सोशल मीडिया पर वायरल होती सूचनाओं ने फैलाया डर
देशभर में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होती सूचनाओं, अफवाहों ने भी लोगों को काफी डराया है। रविवार को दिनभर सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की संभावनाओं की सूचनाएं वायरल होती रही, जिस कारण लोग खासकर व्यापारी, दुकानदार चिंतित रहे।
कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में फिर से फैलने लगा है। रविवार को 16 नए संक्रमित सामने आए। अब जिले में 37 एक्टिव केस हैं। कोरोना से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। लोग कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें और चेहरे पर मास्क लगाने के साथ-साथ सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। इसके अलावा बार-बार साबुन से हाथ धोते रहे। सभी पात्र वैक्सीन अवश्य लगवाएं। बीमारी होने पर घबराएं नहीं बल्कि पूरा इलाज लें। - डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन
कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ना चिंता का विषय है। मगर इसमें बाजार का समय निर्धारित करना गलत है। इससे भीड़ उमड़ेगी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। लॉकडाउन की मार पहले ही व्यापारी-दुकानदार पहले भी भुगत चुके हैं, जिससे काफी नुकसान हुआ था। फिर भी सरकार अगर लॉकडाउन लगाती है तो नगर व्यापार मंडल उसका पूरी तरह पालन करेगा। - रवींद्र गुप्ता, प्रधान, नगर व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें