चरखी दादरी। कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी फैल रहा है और हर रोज संक्रमित सामने आ रहे हैं। बुधवार को भी 15 नए संक्रमित सामने आए। साथ ही छह स्वस्थ भी हुए। चिकित्सा अधिकारियों ने लोगों को अभी सावधानी रखने का संदेश दिया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण की तीसरी लहर अब समाप्ति की ओर है। बावजूद इसके हर रोज संक्रमित सामने आ रहे है, जो कि चिंता का विषय है। बुधवार को भी 15 संक्रमित सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा 7349 तक बढ़ गया है। इनमें 7122 ठीक हो चुके हैं। बुधवार को भी छह स्वस्थ हुए। 649 नए सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए। अब तक 343904 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं, जिनमें से 3,35882 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
517 को लगाई वैक्सीन -
बुधवार को 517 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनमें 34 को पहली डोज तो 390 को दूसरी डोज दी गई। 93 को एहतियातन डोज दी गई है। अब तक 832871 डोज दी गई, जिनमें 425970 को पहली और 401842 को दूसरी डोज दी गई है।
कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी फैल रहा है। ऐसे में जरूरत है कि लोग सावधानी रखें और कोविड -19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें और भीड़भाड़ में जाते समय सामुदायिक दूरी का ख्याल रखें। चेहरे पर मास्क लगाएं।
- डॉ. सुदर्शन पंवार, सिविल सर्जन।