फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी तक शुरू होगा लघु सचिवालय का निर्माण कार्य, साढ़े 48 करोड़ होंगे खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जनवरी तक शुरू होगा लघु सचिवालय का निर्माण, साढ़े 48 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

आवेदन करने वालीं पांच में से तीन एजेंसियों हुईं बाहर, इस सप्ताह पूरी होगी अलॉटमेंट प्रक्रिया
चरखी दादरी। लघु सचिवालय निर्माण की कवायद जल्द शुरू होने वाली है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस सप्ताह के अंत तक फाइनेंशियल टेंडर ओपन होगा और मैदान में बची दो एजेंसियों में से कम रेट वाली को ये टेंडर अलॉट किया जाएगा। एक्सईएन सोमबीर दहिया के अनुसार तीन एजेंसियां इससे बाहर हो चुकी हैं और अब दो एजेंसियों ही टेंडर अलॉटमेंट प्रक्रिया में कायम है। उनका कहना है कि 15 जनवरी तक निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। करीब साढ़े 48 करोड़ रुपये लघु सचिवालय भवन के निर्माण पर खर्च होने प्रस्तावित है।
लोकनिर्माण विभाग ने सचिवालय का भवन बनवाने के लिए ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किया था जो 16 सितंबर को ओपन हुआ था। इसमें पांच एजेंसियों ने आवेदन किया था। इन पांचों एजेंसियों के नाम स्थानीय अधिकारियों ने मुख्यालय भेजे थे। सूत्रों के अनुसार तीन एजेंसियों के आवेदन रद्द हो गए हैं जबकि दो एजेंसियां अब मैदान में बची हैं। इनके रेट देखकर ही अलॉटमेंट की जाएगी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के दिसंबर के इसी सप्ताह में यह प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी और इसके बाद 15 जनवरी से पहले निर्माण कार्य शुरू करवाने की योजना है।
विज्ञापन

दो साल रहेगी निर्माण की समयावधि
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार लघु सचिवालय का भवन तीन एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। भूतल के नीचे बेसमेंट का निर्माण करवाया जाएगा। यह चार मंजिला भवन बनेगा। इसमें पार्किंग आदि की सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि भवन के निर्माण की अवधि दो साल की रखी गई है। निर्माण की लागत भविष्य में पांच से दस प्रतिशत तक बढ़ भी सकती है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में यह बिल्डिंग राजस्व विभाग को सौंप दी जाएगी।
12 एकड़ लघु सचिवालय व 12 में बनेगी आवासीय कॉलोनी
नया लघु सचिवालय चिड़िया रोड स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग हुडा को जमीन की एवज में भुगतान भी कर चुका है। करीब 24 एकड़ भूमि पर जिला स्तरीय लघु सचिवालय का निर्माण होना है। इसमें 12 एकड़ लघु सचिवालय के लिए और करीब इतनी ही जमीन आवासीय कॉलोनी के लिए चिह्नित की गई है। प्रशासन ने लघु सचिवालय का ग्रीन भवन बनाने की योजना तैयार करवाई है।
किराये के भवनों में चल रहे सरकारी कार्यालय
जिला बनने के बाद से ही दादरी में लघु सचिवालय की कमी खल रही है। बिल्डिंग नहीं होने के कारण गांव भैरवी स्थित किसान मॉडल स्कूल की बिल्डिंग में सरकारी दफ्तर चलाए जा रहे हैं। इस भवन में भी राजकीय महाविद्यालय की कक्षाएं शुरू की गई हैं। इसके अलावा अन्य विभागों के कार्यालय अलग-अलग जगहों पर स्थिति भवनों में चल रहे हैं। कुछ कार्यालय तो किराये के भवनों में लंबे समय से चल रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन::
लघु सचिवालय भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। हमारा प्रयास है कि इसी सप्ताह प्रक्रिया पूरी कर 15 जनवरी से पहले निर्माण कार्य शुरू करवा दें।
सोमबीर दहिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें