फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए बादल, गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
बस स्टैंड रोड पर चली धूलभरी आंधी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक वीरवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। दोपहर दो बजे बाद ही धूप खिली, जबकि इससे पहले आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूल भरी आंधी भी चली। इससे एकतरफ अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत भी मिली।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में मौसम परिवर्तनशील रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। बादलवाही के साथ हवा भी चली, जिसने गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।
इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.1 व न्यूनतम 32 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम 28.8 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर प्रदूषण के स्तर की बात करें तो बुधवार के मुकाबले वायु गुणवत्ता सूचकांक में 17 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को जिले में जहां प्रदूषण का स्तर 250 एक्यूआई था तो वहीं वीरवार को प्रदूषण का स्तर 267 एक्यूआई पहुंच गया।
26 अप्रैल तक 46 डिग्री तक तापमाल पहुंचने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले पांच दिन मौसम परिवर्तनशील रहेगा। शुक्रवार से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी संभव है। 26 अप्रैल तक जिले का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें