फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, स्कूल में शिक्षक मिले न विद्यार्थी

Fri, 03 May 2024 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
भीखूराम की ढाणी स्थित प्राइमरी पाठशाला में दबिश देने पहुंचा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के छापे में भीखूराम की ढाणी स्थित प्राइमरी स्कूल की हकीकत सामने आ गई। छापे के दौरान इस स्कूल में टीम को शिक्षक और विद्यार्थी नहीं मिले, जबकि पार्ट टाइम चौकीदार प्रीतम स्कूल संभालता मिला। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर कादमा राजकीय कन्या स्कूल की प्राचार्या आशी सहरावत उड़नदस्ते के साथ कार्रवाई के दौरान मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उड़नदस्ते में शामिल अधिकारियों की पूछताछ में सामने आया कि स्कूल मुखिया मुन्नालाल सुबह हाजिरी लगाकर कुछ देर में आने की बात कहकर चले गए। इसके बाद घर नहीं लौटे। चौकीदार ने स्कूल पहुंचे बच्चों को घर भेज दिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के पास कार्रवाई के लिए भेज दी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे भीखूराम की ढाणी स्थित प्राइमरी स्कूल में छापा मारा। टीम जब वहां पहुंची तो चौकीदार प्रीतम हाजिर मिला। टीम ने जब स्कूल का निरीक्षण किया तो वहां विद्यार्थी और शिक्षक नदारद मिले। चौकीदार प्रीतम से पूछताछ की तो उसने बताया कि वो पार्ट टाइम कर्मी है और उसकी ड्यूटी सुबह 7 से 10 बजे तक है।
विज्ञापन


रजिस्टर में दर्ज मिला दो शिक्षकों का नाम
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जब हाजिरी रजिस्टर की जांच की तो इसमें दो शिक्षकों के नाम दर्ज मिले। रजिस्टर में स्कूल मुखिया मुन्नालाल की हाजिरी लगी मिली, जबकि दूसरे शिक्षक संदीप के नाम के सामने अवकाश भरा मिला। हालांकि टीम को छुट्टी संबंधी कोई आवेदन पत्र स्कूल परिसर में नहीं मिला।

चौकीदार बोला: डेढ़ घंटे इंतजार कराने के बाद वापस भेज दिए बच्चे
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पार्ट टाइम चौकीदार प्रीतम से विद्यार्थियों के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि यहां छात्र संख्या 9-10 है, जबकि शुक्रवार को 2-3 विद्यार्थी ही स्कूल आए थे। उसने उन्हें करीब डेढ़ घंटे बैठाए रखा और स्कूल मुखिया के वापस न आने पर उन्हें घर भेज दिया।


मुखिया बोला: तबीयत बिगड़ने के चलते आना पड़ा घर
उड़नदस्ते में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल मुखिया मुन्नालाल ने सुबह 7:40 पर हाजिरी लगाई और करीब आठ बजे स्कूल से चले गए। जाने से पहले चौकीदार को उन्होंने कुछ देर में वापस आने की बात कही। वहीं, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जब फोन पर स्कूल मुखिया मुन्नालाल से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें घर वापस आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें