फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेक्टर ऑफिसर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट करेंगे 482 मतदान केंद्रों का दौरा

Fri, 03 May 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शहर में बना मतदान केंद्र।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिले के सभी सेक्टर ऑफिसर व ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन का दौरा कर वस्तुस्थिति की रिपोर्ट तैयार कर लें। किसी मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा की कमी है तो उसे तुरंत पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दादरी जिला में 482 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां बिजली, पानी, रैंप, फर्नीचर, सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय आदि सभी प्रकार की सुविधाएं होनी चाहिए। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर उसका लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र व पोलिंग बूथ का नंबर अंकित होना चाहिए और अधिकारियों को अपने अधीनस्थ मतदान केंद्रों का संख्या नंबर भी ज्ञात रहना चाहिए।
उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र का दौरा करते समय लोगों को अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने के लिए प्रेरित करें। अपने क्षेत्र में अधिकारी यह ध्यान रखें कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। किसी प्रकार की गड़बड़ी या तनाव की स्थिति बनती है तो उसका समाधान करें। सुरक्षा दस्ता अधिकारियों के साथ मौजूद रहेगा।
विज्ञापन



हर दो घंटे बाद भेजनी होगी रिपोर्ट
उपायुक्त ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शुरू होने के पश्चात सेक्टर ऑफिसर हर दो घंटे के बाद पोलिंग रिपोर्ट भिजवाएंगे। मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम मशीन को बंद करना जरूरी है। चुनाव का जो भी सामान बचा हुआ है या जमा करवाना है, उसे भिवानी शिक्षा बोर्ड मतगणना केंद्र परिसर में तसल्ली से सुपुर्द करें और इसकी रिपोर्ट एआरओ से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को संबोधित करने के लिए वाहनों पर माइक सिस्टम भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें