फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने 1882 क्विंटल बाजरा और 35 क्विंटल नरमा का अवैध स्टॉक पकड़ा

Thu, 21 Sep 2023 10:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में जांच करने पहुंची संयुक्त टीम।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को नई अनाज मंडी, रामबास और नौरंगाबास राजपूतान से 1882 क्विंटल बाजरा और 35 क्विंटल नरमा का अवैध स्टॉक पकड़ा है। इस पर संज्ञान लेकर मार्केट कमेटी की ओर से 56,680 रुपये जुर्माना लगाया गया है। तीन घंटे तक चली कार्रवाई से आढ़तियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि कुछ व्यापारी बाजरा और नरमा का अवैध स्टाॅक किए हुए हैं। इस पर संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बुधवार सुबह दादरी पहुंचा। यहां से गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी अधिकारियों को साथ लेकर पहले नई अनाज मंडी में दबिश दी गई। टीम को यहां चार प्रतिष्ठानों पर 620 क्विंटल बाजरा का अवैध स्टॉक मिला। इसकी एवज में प्रतिष्ठान मालिकों पर 14,725 रुपये जुर्माना लगाया गया। सभी ने मौके पर ही जुर्माना राशि भर दी।

इसके बाद संयुक्त टीम ने रामबास निवासी एक व्यक्ति के मकान पर दबिश दी। वहां 750 क्विंटल बाजरा का अवैध स्टॉक मिला। इस पर संज्ञान लेकर मकान मालिक पर 23,438 रुपये जुर्माना लगाया जिसकी अदायगी उसने मौके पर ही कर दी।
विज्ञापन


- गोदाम में भी मिला अवैध स्टॉक

रामबास में कार्रवाई करने के बाद संयुक्त टीम नौरंगाबास राजपूतान में मुख्य बस स्टैंड के पास एक गोदाम में पहुंची। वहां जांच करने पर 482 क्विंटल बाजरा व 35 क्विंटल नरमा का अवैध स्टॉक मिला। इसकी एवज में 18,517 रुपये जुर्माना भरवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें