चरखी दादरी। जिले में वीरवार को 9 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 24 स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में 27 केस सक्रिय हैं और इसकी पुष्टि सीएओ डॉ. कृष्ण सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल 518 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
सीएमओ ने बताया कि नए केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7994 हो गई है। अब तक जिले में 146 संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 7821 कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने बताया कि वीरवार को कोरोना जांच के लिए 567 सैंपल लिए गए। दूसरी ओर वीरवार को 488 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन भी लगाई गई।