फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चार प्रतिष्ठानों से बरामद की 4 क्विंटल पॉलिथीन, 1.20 लाख रुपये ठोका जुर्माना

विज्ञापन
फोटो 01 नई सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यापारी का चालान करती टीम।संवाद - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर रोक के बावजूद दादरी शहर में इसका प्रयोग अब भी बड़े पैमाने पर हो रहा है। वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने कार्रवाई के दौरान चार प्रतिष्ठानों से चार क्विंटल पॉलिथीन बरामद कर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं, गुप्तचर विभाग और नगर परिषद की टीम भी कार्रवाई का हिस्सा रही।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि दादरी नई अनाज मंडी और रोहतक चौक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर प्रतिबंध के बावजूद पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा है। इसके आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एसआई अनुप सिंह की अगुवाई में वीरवार सुबह दादरी पहुंचा। यहां गुप्तचर विभाग प्रभारी जलधीर फौगाट की अगुवाई में गुप्तचर विभाग और एमई मुकेश कुमार की अगुवाई में नगर परिषद टीम को साथ लेकर रोहतक चौक समीप स्थित एक बुक डिपो पर दबिश दी गई। ठीक आठ बजे टीम ने कार्रवाई शुरू की और बुक डिपो पर करीब दो क्विंटल पॉलिथीन बरामद हुई। बुक डिपो संचालक पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया।
इसके बाद संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए नई सब्जी मंडी क्षेत्र में पहुंची। यहां भी काफी मात्रा में पॉलिथीन बरामद हुई। यहां अलग-अलग तीन प्रतिष्ठानों से दो क्विंटल पॉलिथीन बरामद हुई। टीम ने करीब दो घंटे तक यहां कार्रवाई की और इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। करीब साढ़े दस बजे टीम की कार्रवाई पूरी हुई और बरामद पॉलिथीन को नप टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

किस फर्म पर लगाया कितना जुर्माना
रोहतक चौक समीप स्थित आकाश बुक डिपो पर करीब दो क्विंटल पॉलिथीन मिली और 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। नई सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित आकाश किराना स्टोर से 80 किलोग्राम पॉलिथीन बरामद हुई और फर्म पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। बालाजी फर्म से एक क्विंटल पॉलिथीन बरामद हुई और फर्म पर 45 हजार का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार यहां एक और फर्म के गोदाम में छापामारी कर करीब 20 हजार डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए और 30 हजार का जुर्माना लगाया गया।
ये रहे संयुक्त टीम में शामिल
एसआई अनुप और डीआई जलधीर फौगाट के अलावा गुप्तचर विभाग से एसआई बलबीर सिंह, सुरेंद्र, अशोक, सुरेश और नगर परिषद से दरोगा अरुण और उनकी टीम शामिल रही। इस संयुक्त टीम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कर पॉलिथीन बरामदगी के साथ एक दिन में सर्वाधिक जुर्माना भी लगाया है।
दो माह में 123 चालान, 65500 रुपये जुर्माना
सरकार ने एकल उपयोग वाले पॉलिथीन के सामान पर गत एक जुलाई से प्रतिबंध लगाया है। तब से लेकर अब तक नगर परिषद ने कुल 123 चालान कर 65500 रुपये जुर्माना लगाया है। जुलाई में 50 चालान कर 27500 रुपये और अगस्त में 76 चालान कर 38 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। सितंबर के पहले ही दिन चार चालान कर एक लाख 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें