फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 7000 हेक्टेयर क्षेत्र में बिजित सरसों में पाले से पहुंचा 25-50 प्रतिशत नुकसान

विज्ञापन
फोटो 18 भिवानी रोड पर खेत मे ंलहलहाती सरसों की फसल। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। कृषि विभाग ने पाला प्रभावित फसलों में नुकसान का प्रारंभिक आकलन कर इसकी रिपोर्ट हेेड ऑफिस भेजी है। कृषि विभाग ने जिला के सात हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत तक नुकसान होने का आकलन किया है। सब्जी की फसलों में 30 से 50 प्रतिशत नुकसान का अनुमान लगाया है। जिला में करीब 67 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सरसों की फसल खड़ी है।
विज्ञापन

गत सप्ताह पाला जमने से सरसों व सब्जी की खेती में नुकसान हुआ है। अब तक जिला में रबी की सभी प्रकार की फसलें ठीक प्रकार से विकास एवं वृद्धि कर पा रही थी लेकिन पाला की वजह से नुकसान हो गया है। इस बार सूखी ठंड पड़ी है। अगर बारिश हो जाती तो ठंड का इतना प्रतिकूल असर फसलों पर नहीं पड़ता।
पाला प्रभावित क्षेत्रों का कृषि विभाग के बीईओ ने जायजा लिया है। सभी गांवों में टीमें भेजकर नुकसान का आकलन किया गया है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाढड़ा व झोझू कलां क्षेत्र का करीब सात हजार हेक्टेयर क्षेत्र ऐसा है जिसमें सरसों में 25 से 50 प्रतिशत नुकसान का आकलन है। यह सारा रेतीला एरिया है।
विज्ञापन

विभाग की सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिला के शेष भागों में 25 प्रतिशत तक नुकसान होने का अनुमान है। सब्जियों में आलू में 30 प्रतिशत, बेल वाली सब्जी व टमाटर की फसल में 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने का आकलन है। कृषि विभाग ने यह प्रारंभिक सर्वे रिपोर्ट तैयार कर हेड ऑफिस भेज दी है।
किसान कर रहे स्पेशल गिरदावरी की मांग
विदित रहे किसान आए दिन प्रशासन व सरकार के नाम ज्ञापन देकर स्पेशल गिरदावरी की मांग कर रहे हैं। जिन किसानों ने फसल का बीमा करवा रखा है उनको बीमा कंपनी मुआवजा देती है और जिन्होंने बीमा नहीं करवा रखा है उनको राज्य सरकार मुआवजा देती रही है। यह मुआवजा तभी मिल पाएगा जब सरकार स्पेशल गिरदावरी करवाएगी।
विभाग ने नुकसान के आकलन की रिपोर्ट हेड ऑफिस भेज दी है। विभाग के बीईओ ने गांवों में जाकर सर्वे रिपोर्ट तैयार की है। बाढड़ा व झोझू कलां एरिया में सरसों में ज्यादा नुकसान है। सब्जी की खेती में 50 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने का अनुमान है। अब अगला कदम सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अगली प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

- डॉ. ेजितेंद्र सिहाग, तकनीकी कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें