फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस एमएम बारिश से शहर फिर जलमग्न, मुख्यमार्गों पर बनी जाम की स्थिति

विज्ञापन
कोर्ट रोड पर भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में वीरवार को हुई 10 एमएम बारिश से फिर से जलभराव हो गया। सीवर लाइन व बरसाती पानी के नाले ओवरफ्लो हो गए। बाजारों के निचले भागों में दुकानों के अंदर तक पानी भर गया। वहीं मुख्यमार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। बारिश से खरीफ की कपास व सब्जी की फसलों में कई क्षेत्रों में नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से आसमान में बादल छा हुए हैं। वीरवार दोपहर के समय मौसम में अचानक बदलाव आया और बारिश शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक शहर में करीब 10 एमएम बारिश हुई। बारिश में शहर जलमग्न हो गया। सीवर मेनहोल ओवरफ्लो करने लग गए और बरसाती नाले भी ऊपर तक भर गए। शहर के रोहतक फव्वारा चौक, किला मैदान रोड, लाजपतराय चौक, मेन बाजार, रेस्ट हाउस मार्ग, नगर परिषद परिसर, जांगड़ा मार्केट, पुरानी एलआइसी वाली गली सहित विभिन्न भागों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हो रही है। फिलहाल शहर में सीवर की सभी मेन लाइनें ऊपर तक भरी हुई है। पानी का उठान कर सीसीआई की खाली जमीन में डाला जा रहा है।
कपास और सब्जी की फसलों को नुकसान का अनुमान
बारिश से खरीफ की कपास व सब्जी की फसलों में नुकसान होने का अनुमान है। कई क्षेत्रों में कपास की फसल में जलभराव बना हुआ है जिससे फसल में नुकसान हो रहा है। कई भागों में बाजरा की फसलों में भी नुकसान हो रहा है। गांव इमलोटा, भागवी, कंहेटी आदि गांवों में जलभराव से फसल जलमग्न है। कृषि विभाग के अधिकारी रमेश कुमार का कहना है कि तराई वाले क्षेत्रों में बारिश से जलभराव होने पर ज्यादा नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें