फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल से पानी की निकासी शुरू, जल्द खाली होगा मैदान

विज्ञापन
शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल परिसर में भरा पानी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल में भरे बारिश के पानी की निकासी की कवायद जनस्वास्थ्य विभाग ने शुरू कर दी है। स्कूल के मैदान को खाली करने के लिए विभाग ने एक मोटर लगाई है और इसके जरिये पानी का उठान कर सीवर लाइनों में डाला जा रहा है। अधिक मात्रा में पानी भरने के कारण स्कूल का मैदान खाली होने में तीन से चार दिन का समय और लग सकता है। हालांकि पानी निकासी का काम शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। अमर उजाला ने स्कूल परिसर में हुए जलभराव के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

शहर के राजकीय दलबीर सिंह राजकीय स्कूल में जलभराव की समस्या एक दशक पुरानी है और प्रशासन इसका अब तक समाधान नहीं करवा पाया है। थोड़ी बारिश होते ही स्कूल में पानी भर जाता है। जुलाई में हुई बारिश के कारण राजकीय स्कूल का न केवल खेल मैदान, बल्कि शौचालय भी पानी में डूबे हुए हैं। जलभराव के कारण विद्यार्थियों के अलावा शिक्षकों को भी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। पानी भरने के कई दिन बाद भी निकासी की कवायद शुरू न होने पर गत 23 जुलाई के संस्करण में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए ‘राजकीय स्कूल में जलभराव, शौचालय भी डूबे... कैसे पढ़ाई करेंगे विद्यार्थी’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
अमर उजाला में खबर छपते ही जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सभ्रवाल ने 23 जुलाई को ही जनस्वास्थ्य विभाग को पानी निकासी के लिए पत्र लिखा था। इसके नौ दिन बाद भी पानी निकासी की कवायद शुरू न होने दो अगस्त को स्थानीय लोगों ने सरदार झाडू सिंह चौक के समीप जाम लगाया था। उस दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम विरेंद्र सिंह ने जनस्वास्थ्य विभाग को तुरंत प्रभाव से पानी निकासी करवाने के आदेश दिए थे। उनके आदेशों की पालना करते हुए विभाग ने स्कूल परिसर से पानी की निकासी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक मोटर के जरिये हो रहा उठान, संख्या बढ़ाने की भी मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन ने स्कूल परिसर से पानी की निकासी करवाने के लिए एक मोटर तो लगवा दी है, जबकि एक और मोटर की जरूरत है। लोगों ने बताया कि स्कूल से पानी की निकासी धीमी गति से हो रही है और इसमें तेजी लाने के लिए प्रशासन को एक मोटर और रखवानी चाहिए।
1200 से अधिक है स्कूल में विद्यार्थी संख्या
शहीद दलबीर सिंह राजकीय स्कूल में छात्र संख्या 1200 से पार है। इस समय विद्यार्थियों के लिए बनाए गए शौचालय पानी में डूबे हुए हैं, जिसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा स्कूल में 40 शिक्षक भी तैनात हैं।
स्कूल प्रांगण से पानी की निकासी शुरू करवा दी गई है। जनस्वास्थ्य विभाग ने यहां मोटर रखी हुई है, जिसके जरिये पानी का उठान कर सीवर लाइनों में डाला जा रहा है। जल्द ही पानी निकासी करवाकर मैदान को खाली करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जयप्रकाश सभ्रवाल, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें