फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: प्रतिबंधित मांस खाने के शक में मारपीट मामले में चार आरोपी रिमांड पर, DSP भारत भूषण बोले- पूछताछ जारी

Sun, 01 Sep 2024 11:06 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी में 27 अगस्त को कुछ लड़कों ने साबिर मलिक को कबाड़ बेेचने के बहाने बस स्टैंड की तरफ बुलाया था। वहां उनके साथ डंडों से मारपीट की गई । चोट लगने से साबिर मलिक की मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन
डीएसपी भारत भूषण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बाढड़ा क्षेत्र के हंसावास खुर्द गांव की झुग्गियों में प्रतिबंधित मांस खाने के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि 27 अगस्त को सूचना मिली थी कि झुग्गियों में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस खा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मांस का सैंपल लेकर उसे एफएसएल लैब में जांच के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

 

 

इस बीच, शक के आधार पर कुछ स्थानीय लोगों ने झुग्गियों में जाकर दो व्यक्तियों को अगवा कर लिया और उनकी बुरी तरह से पिटाई की। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला था और चरखी दादरी में कूड़ा बीनने का काम करता था।

पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 3 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि 4 आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। डीएसपी भूषण ने बताया कि पूछताछ जारी है और अगर अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसबी और राज्य पुलिस की एक-एक कंपनी को इलाके में तैनात किया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार नजर रख रही है ताकि किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें