फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पांच महाविद्यालयों में पीजी की 920 में 368 दाखिले

Sun, 01 Sep 2024 04:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेज चार की प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन



एपीजे में सबसे कम तो बाढड़ा महिला कॉलेज में सबसे ज्यादा हुए दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी/। प्रदेश में स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिला प्रक्रिया बंद हो चुकी है। जिले के पांच पीजी महाविद्यालयों में से दो में पीजी कक्षाओं की दाखिले सबसे अधिक रहे। लड़कियों का रुझान इसमें सबसे ज्यादा रहा है जबकि लड़कों ने बहुत कम रुचि दिखाई है। इस बार पांच महाविद्यालयों की 920 सीटों पर 368 दाखिले हुए हैं।
शहर के जनता पीजी कॉलेज में स्नाकोत्तर की 340 सीटें हैं। दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि संस्थान की पीजी कोर्स में केवल 86 युवाओं ने दाखिला लिया। संस्थान की केवल 25.2 फीसदी सीटें भर पाई हैं जबकि 74.8 प्रतिशत सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

एपीजे पीजी महिला महाविद्यालय में पीजी कोर्स की 120 सीटें हैं। दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. सज्जन गुप्ता ने बताया कि अब तक स्नातकोत्तर कोर्स में केवल 41 युवतियों ने रुचि दिखाई है। संस्थान में 34.1 प्रतिशत दाखिले हुए हैं जबकि 65.9 फीसदी सीटें अभी खाली हैं।
वहीं, बौंदकलां राजकीय कॉलेज में एमए समाजशास्त्र का कोर्स करवाया जा रहा है। इसमें कुल 20 सीटें हैं। दाखिला अधिकारी डॉ. मधुसूदन ने बताया कि कोर्स में 18 आवेदक दाखिला ले चुके हैं। संस्थान में 85 प्रतिशत सीटें भरी हैं जबकि तीन सीटें खाली हैं। बाढड़ा राजकीय महिला कॉलेज में दो कोर्स की 120 सीटें हैं। इसमें दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. ललित कुमार ने बताया कि संस्थान में 113 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं जबकि केवल सात सीटें खाली हैं। संस्थान की 94.1 फीसदी सीटें भर पाई हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार झोझूकलां महिला कॉलेज में 320 सीटें हैं। इसमें दाखिला अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि संस्थान में अभी तक 111 दाखिले हो पाए हैं जबकि डिप्लोमा इन योगा साइंस कोर्स की सीटें फुल हो चुकी हैं। संस्थान की 65.4 फीसदी सीटें खाली हैं। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दो बार दाखिले के लिए मौका दिया गया था। लेकिन युवाओं ने कम रुचि दिखाई और दाखिले से किनारा किया।
फोटो - 17
शहर का जनता कॉलेज, जहां पिछले वर्ष के मुकाबले खाली हैं अधिक सीटें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें