फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: कार सवारों ने व्यक्ति को घर के बाहर मारी गोली; लहुलूहान होकर जमीन पर गिरा, पीड़ित अस्पताल में उपचाराधीन

Wed, 21 Feb 2024 12:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हुई निवासी चंद्रपाल 20 फरवरी को रात 11 बजे अपने घर के दरवाजे के बाहर खड़ा था। उसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी। इसके बाद कार सवारों ने चंद्रपाल पर फायर कर दिया। गोली चंद्रपाल के पेट के पास लगी और वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव हुई में मंगलवार रात एक व्यक्ति को कार सवारों ने गोली मार दी। हमले में गोली व्यक्ति के पेट के पास लगी और वो भिवानी अस्पताल में उपचाराधीन है। घायल के बयान पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन दिन के अंदर बाढड़ा में फायरिंग की दूसरी घटना है। पहली घटना भी अब तक अनट्रेस है।

विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हुई निवासी चंद्रपाल 20 फरवरी को रात 11 बजे अपने घर के दरवाजे के बाहर खड़ा था। उसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी। इसके बाद कार सवारों ने चंद्रपाल पर फायर कर दिया। गोली चंद्रपाल के पेट के पास लगी और वह लहुलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर चंद्रपाल के परिजन और ग्रामीण भी घरों से बाहर निकले। चंद्रपाल को उपचार के लिए भिवानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और वहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, बाढड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। वहीं, बताया जा रहा है कि घायल चंद्रपाल पर भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पर हुए जानलेवा हमले के केस में भी चंद्रपाल आरोपी है। विभिन्न पहलुओं को जहन में रखकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें