फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदवार और मतदाता एप के जरिये कर सकते हैं चुनाव संबंधी कार्य : मनदीप कौर

Tue, 26 Mar 2024 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लोकसभा आम चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से ऑनलाइन मोबाइल एप शुरू किए गए हैं जो मतदाताओं के साथ उम्मीदवारों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। इन एप का प्रयोग करके मतदाता व उम्मीदवार सरलतम तरीके से घर बैठे ही चुनाव से संबंधित नवीनतम जानकारियों का अपडेट ले सकते हैं और साथ ही समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि 18 साल का कोई भी युवक या युवती अपना वोट बनवाना चाहता है तो वोटर्स.ईसीआई.इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इस पोर्टल से संबंधित वोटर हेल्पलाइन एप भी है जो वोटर से संबंधित सभी कार्य करता है। इसी प्रकार भारत निर्वाचन आयोग ने सी-विजिल के नाम से एक मोबाइल एप शुरू किया है। इस मोबाइल एप को डाउनलोड कर कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता की अवहेलना की फोटो या वीडियो बनाकर अपनी शिकायत भेज सकता है, जिसका निवारण निर्वाचन कार्यालय की ओर से 100 मिनट के अंदर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने बूथ एप के माध्यम से मतदाताओं की डिजिटल पहचान करने की सेवा शुरू की है। मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप को अपने ईपीआईसी कार्ड से जोड़कर अपनी मतदाता पर्ची को डाउनलोड कर सकते हैं। वोटर टर्नआउट एप में कुल जनसंख्या के अनुपात में बने वोटों की संख्या को देखा जा सकता है।
विज्ञापन



दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बनाया पीडब्ल्यूडी एप
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए आयोग ने पीडब्ल्यूडी एप आरंभ किया है। इस एप का प्रयोग कर दिव्यांगजन अपने नाम, मतदाता पहचान पत्र आदि की जांच कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर इन सभी एप और उनके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें