फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान 2.0 : दो दिन में सिर्फ 16 के ही बनवाए आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। आयुष्मान योजना के तहत पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू हो चुका है, लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अभियान के पहले दो दिन में महज 16 ही पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी हुई है, जबकि विभाग को 31 दिनों के अंदर 26272 पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत जिले ने अब तक 66.65 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है। जिले में 78151 पात्रों के गोल्डन कार्ड बनाए जाने हैं। 15 सितंबर को दूसरे चरण की शुरुआत होने से पहले विभाग जिले में 51879 लाभार्थियों को कवर कर चुका था। बुधवार और वीरवार को आयुष्मान अभियान के पहले दो दिन में टीमों के कार्य की गति बेहद धीमी रही। 175 टीमों ने पहले दो दिनों में महज 16 ही लोग कवर किए। सूत्रों के अनुसार एक टीम अगर एक दिन में दो लाभार्थी को कवर करती तो दो दिन में 700 से अधिक पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनते।
वहीं, विभागीय सूत्रों के अनुसार कॉमन सर्विस सेंटर संचालक भी इसमें दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिले के हर गांव में एक सीएससी है और बुधवार को किसी सीएससी पर आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन नहीं करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की लचर कार्यप्रणाली से सरकार की महत्वकांक्षी आयुष्मान योजना का ज्यादा पात्र लोग लाभ नहीं उठा पाए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वीरवार शाम ही इस संबंध में निर्देश जारी कर कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए है। सूत्रों के अनुसार ज्यादातर टीमें रिपोर्ट भेजने में भी देरी कर रही है जिसके चलते प्रतिदिन कवर किए गए पात्रों की जानकारी भी समय से मुख्यालय पर नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

16 में से नौ कार्ड बने आयुष्मान काउंटर पर
पिछले दो दिनों में 16 पात्रों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं। इनमें से नौ कार्ड तो सिविल अस्पताल में बनाए गए आयुष्मान काउंटर पर बने हैं। जबकि विभाग ने आशा वर्कर्स को पात्रों को सीएससी पर ले जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हुए हैं। जिले में आशा वर्कर्स की संख्या 450 है और हर गांव के पात्रों के कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी आशा वर्कर्स को दी गई हैं।
शुक्रवार को ही मैं इस संबंध में स्टाफ की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दूंगा। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य जल्द से जल्द तेजी लाई जाएगी। बचे हुए लाभार्थियों को हम जल्द कवर कर लेंगे।
विज्ञापन

डॉ. अंकुर, नोडल अधिकारी, आयुष्मान योजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें