चालक-परिचालक का फूल मालाओं से स्वागत करते ग्रामीण।
- फोटो : CharkhiDadri
झोझूकलां। दैनिक यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग ने झोझूकलां से हिसार की सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा शुरू होने पर अब यात्रियों को बसें बदलकर सफर नहीं करना पड़ेगा। क्षेत्र के दैनिक यात्री इस बस के संचालन की मांग रोडवेज अधिकारियों के समक्ष कई बार उठा चुके थे।
कस्बा निवासी अशोक बंटी व उनकी टीम ने रविवार को बस स्टैंड परिसर पर बस पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने चालक व परिचालक का फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस सेवा को आरंभ करवाने में टीएम दीपक खत्री का विशेष योगदान रहा है। यह बस प्रात: 5 बजे से रोजाना झोझू बस स्टैंड से हिसार के लिए रवाना होगी। डीआई सतेंद्र सहरावत की मौजूदगी में बस का संचालन किया गया। इस मौके पर जितेंद्र उर्फ बिल्लू, हरीओम, सतबीर छिल्लर, जोगिंद्र, जितेंद्र, राजेंद्र, मनोज, सतीश सैनी, बंटी गोठवाल, रविंद्र, दिनेश आदि मौजूद रहे।