फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-ऑटो हादसा : एक और घायल ने पीजीआई में तोड़ा दम, चौथी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। रणकोली के समीप रविवार दोपहर हुई बस और ऑटो की टक्कर में घायल एक और व्यक्ति की सोमवार को पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान सांवड़ निवासी प्रवीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार दोपहर रणकोली के समीप रोहतक की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने सामने से आ रहे एक ऑटो को टक्कर मार दी थी। हादसे में ऑटो सवार महिला राजबाला और उसके जेठ फकीरचंद की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरी महिला बीरो देवी ने शाम को पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। सोमवार को पीजीआई में उपचाराधीन सांवड़ निवासी प्रवीन की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेंद्र दहिया का कहना है कि मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और जल्द ही आरोपी चालक का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें