दादरी में एक कार्यक्रम के दौरान बबीता फोगाट ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी लगन से जनता के बीच जाकर पार्टी के विजन को पहुंचाएंगे।
हरियाणा में आज भाजपा नेता और पूर्व अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट ने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बिप्लब देब आज हमारे बीच मौजूद हैं और उन्होंने हमें जीत का मंत्र दिया है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हम सभी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
बबीता फोगाट ने कहा कि बिप्लब देब द्वारा दिए गए 'जीत के मंत्र' को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अब जनता के बीच जाएंगे और पूरी ताकत से आगामी चुनावों के लिए जुटेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर चरखी दादरी और हरियाणा में 'कमल' का फूल खिलाएंगे।