फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। बेरला राजकीय स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक नीमड़ बड़ेसरा गांव का रहने वाला था और पेशे से श्रमिक था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में नीमड़ बड़ेसरा निवासी श्रीभगवान ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद उसे सूचना मिली कि उसके चचेरे भाई विजय (32) का जेवली के समीप एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद परिजन जेवली गांव के राजकीय स्कूल के समीप पहुंचे तो विजय लहूलुहान हालत में अचेत पड़ा था। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रीभगवान ने बताया कि उसका भाई श्रमिक था और बुधवार दोपहर को जेवली में अपनी बाइक पर सवार होकर काम करने के लिए जा रहा था। गांव में पहुंचते ही एक तेज रफ्तार कार ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी और हादसे में गंभीर चोटें लगने से उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने श्रीभगवान के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें