फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सात फेरे लेने से पहले दूल्हा-दुल्हन ने मेहमानों को दिलाई मतदान की शपथ

Thu, 14 Mar 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर में मंगलवार रात आयोजित एक शादी में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लेने से पहले समारोह में शरीक मेहमानों को मतदान की शपथ दिलाई। इसके साथ ही दंपती ने आठवां फेरा लेकर बेटी बचाने का संदेश दिया। दूल्हा-दुल्हन की ये पहल मेहमानों के बीच चर्चा का विषय बनी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने बताया कि बादल गांव निवासी सुमेर सांगवान व शकुंतला देवी के बेटे आयुष का विवाह मंगलवार रात दादरी शहर की एमसी काॅलोनी निवासी सूबेदार मेजर कृष्ण व बबली की पुत्री कोमल से हुआ। बीए पास कोमल व लॉ के छात्र आयुष ने शादी समारोह के दौरान फेरों से ठीक पहले सभी मेहमानों को मतदान के लिए प्रेरित किया। दूल्हा-दुल्हन की इस पहल को पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, नरेंद्र, वीरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, नरेंद्र सिंह, ओमबीर, सोमबीर आदि ने सराहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें