फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बढ़ाई राशि वापस लेने तक बलकरा के ग्रामीण नहीं भरेंगे बिजली बिल

Thu, 28 Dec 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बिजली बिल राशि में बढ़ोतरी को लेकर लामबंद हुए बलकरा के ग्रामीण। स्रोत: ग्राम पंचायत
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

बिजली बिल राशि में बढ़ोतरी से खफा बलकरा के ग्रामीणों ने वीरवार को बड़ा ऐलान कर दिया। ग्राम पंचायत की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में ग्रामीणों ने एकमत होकर कहा कि जब तक बिल में की गई बढ़ोतरी वापस नहीं होगा तब तक कोई भी उपभोक्ता बिल का भुगतान नहीं करेगा। बिजली निगम पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।
बिजली विभाग द्वारा लगातार अग्रिम सुरक्षा राशि व अन्य मदों को जोड़कर बिल भेजे जा रहे हैं। 500 से लेकर दो हजार रुपये तक की राशि बिलों में जोड़ी गई है। बलकरा के ग्रामीणों ने वीरवार को नारेबाजी के साथ गुस्से का इजहार किया। उन्होंने कहा कि एक बार पहले भी वो इसी प्रकार अतिरिक्त राशि का भुगतान कर चुके हैं। इस बार फिर से निगम ने ये अतिरिक्त भार उन पर डाल दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी वो निगम अधिकारियों के संज्ञान में ये मामला लाए थे, लेकिन उनकी एक न सुनी गई। ग्रामीणों ने सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार की अगुवाई में बिजली निगम व सरकार के मनमाने रवैये को लेकर विरोध जताया। साथ ही ऐलान कर दिया कि जब तक विभाग बढ़ाई गई राशि बिलों से वापस नहीं लेता, तब तक एक भी उपभोक्ता बिल नहीं भरेगा।
- उपभोक्ता बोले: समस्याओं का समाधान नहीं करते अधिकारी
इस विषय को लेकर सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार की अगुवाई में पंचायत समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने अपना आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने अधिकारियों पर उपभोक्ताओं की समस्याओं को न सुलझाने का आरोप लगाया। सुरेश, मांगेराम, पवन, प्रताप पंच, किरोडीमल, नंबरदार शमशेर, सुभाष, रामनिवास, रामअवतार, करतार, जयसिंह आदि ने कहा कि पूरा गांव बिजली निगम के इस कदम के खिलाफ है। सरपंच प्रतिनिधि शिव कुमार का कहना है कि इस बारे में वे संबंधित अधिकारी को भी अवगत करवा चुके, लेकिन उनको कोई उचित कारण नहीं बताया गया।
विज्ञापन


- गांव में हैं 600 उपभोक्ता
ग्रामीण राम सिंह, बजरंगलाल, मुरारी, देवेंद्र, सदाराम, पवन कुमार, भोम पंच, सुनील, राजेंद्र पूर्व सरपंच बलजीत व करतार, प्रदीप शर्मा, सोनू, नवरतन शर्मा आदि ने बताया कि गांव में करीब 600 घर हैं और हर घर में बिजली कनेक्शन है। ग्रामीण नियमित बिल का भुगतान करते हैं, लेकिन अब कोई भी बिल नहीं भरेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें