फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक एकड़ जमीन पर बनेंगे बाल भवन और नारी निकेतन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बाल भवन और नारी निकेतन सेंटर की कमी जल्द दूर होने वाली है। इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक-एक एकड़ जमीन पर दोनों प्रोजेक्ट तैयार किए जाने हैं। बाल भवन निर्माण के लिए जगह चयन की प्रक्रिया के साथ भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। वहीं नारी निकेतन सेंटर के लिए जमीन ट्रांसफर की प्रक्रिया पर काम चल रहा है और जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। जिले को दोनों प्रोजेक्टों की सौगात मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत मिली है। दादरी को जिला बने पांच साल से अधिक समय हो चुका है और अब जाकर महिलाओं व बच्चों के लिए आवश्यक प्रबंध करने की प्रक्रिया पर काम शुरू हुआ है। बाल भवन के लिए सिविल अस्पताल के समीप एक एकड़ जमीन चिह्न्ति की गई है जो महिला एवं बाल विकास विभाग को ट्रांसफर की जा चुकी है। बाल भवन का नक्शा और निर्माण पर आने वाली अनुमानित लागत तैयार करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग ने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है। अब पीडब्ल्यूडी की ओर से यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद नक्शा और रफ एस्टीमेट महिला एवं बाल विकास विभाग को भेजा जाएगा। वहीं नारी निकेतन सेंटर के निर्माण के लिए समसपुर के समीप जगह चिह्न्ति की गई है। बाल भवन बनने से जिले के करीब 85 हजार विद्यार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

आयोजन और प्रतियोगिताओं के लिए नहीं स्थायी जगह
जिले में बाल भवन की कमी लंबे समय से खल रही है। समय-समय पर खंड और जिला स्तर पर आयोजित होने वालीं स्पर्धाओं के लिए जगह न होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए स्कूलों में ये कार्यक्रम करवाने पड़ रहे हैं। बाल भवन बनने के बाद इस समस्या से राहत मिलेगी। बाल भवन में तीन से पांच साल के बच्चों के लिए 13, पांच से 10 वर्ष के बच्चों के लिए 17, 10 से 15 साल के बच्चों के लिए 20 और 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए 20 अलग-अलग स्पर्धाएं करवाने का प्रावधान है।
जिले में बनेगा प्रदेश का तीसरा नारी निकेतन सेंटर
दादरी जिले में प्रदेश का तीसरा नारी निकेतन सेंटर बनेगा। अब तक यह सुविधा करनाल और महेंद्रगढ़ जिले में है। अगर जिले में कोई महिला बेसहारा मिलती है तो उसे फिलहाल करनाल नारी निकेतन केंद्र भेजा जाता है। शहर में बनाए गए वन स्टॉप सेंटर में एक माह के अंदर महिला उत्पीड़न के 5 से 6 केस आते हैं। यहां पीड़िता को पांच दिन तक ठहराने का प्रबंध है।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में नारी निकेतन सेंटर और बाल भवन मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनने हैं। बाल भवन का नक्शा और एस्टीमेट तैयार करने के लिए हमने पीडब्ल्यूडी को पत्र लिख दिया है जबकि नारी निकेतन सेंटर की जमीन स्थानांतरण की प्रक्रिया पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही दोनों प्रोजेक्ट को शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गीता सहारण, सीडीपीओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें