फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में नमाज अदा करने पर बजरंग दल ने किया रोड जाम, पढ़ी हनुमान चालीसा

विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिसकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। बद्रीनाथ मंदिर में कुछ लोगों पर बीते दिन नमाज पढ़ने का आरोप लगाते हुए शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप बस स्टैंड रोड को जाम कर दिया। दल सदस्य करीब 20 मिनट तक सड़क पर बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ा। प्रदर्शन के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुख्य बस स्टैंड रोड को वन-वे करवा दिया। बस स्टैंड के समीप प्रदर्शन के बाद शहर की एक मस्जिद से जुड़े जमीन विवाद में बजरंग दल सदस्य सिटी थाने में पहुंचे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे बजरंग दल कार्यकर्ता बस स्टैंड के समीप मंदिर में एकत्रित हुए और चार बजकर बीस मिनट पर रोडवेज ट्रेनिंग सेंटर के गेट के बाहर सड़क पर बैठ गए। इससे एक तरफ की ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई। सूत्रों के अनुसार प्रदर्शन की सूचना दो दिन पहले प्रशासन को दी गई थी। पुलिस ने सड़क जाम करने पर बस स्टैंड रोड को वन-वे कर वाहनों का डायवर्ट करना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया और नारेबाजी कर रोष जताया।
बजरंग दल पदाधिकारी रजनीश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह हिंदू धर्म के खिलाफ है, इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को जगाने के लिए इस तरह का प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन में विक्रमराज, राहुल, संदीप छपारिया, कुलदीप गांधी, रोहित, साहिल, अंकित, यशु सैनी, सुमित, यश जांगड़ा, प्रवीन, सोनू, मंदीप व संदीप आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनस्थल से 300 मीटर की दूरी पर तैनात रही पुलिस
प्रदर्शनकारियों की संख्या 50 से अधिक रही, जबकि वहां 30 पुलिसकर्मी तैनात रहे। बस स्टैंड से लेकर परशुराम चौक तक करीब 300 मीटर की दूरी पर छह जगहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। बस स्टैंड चौकी पुलिस के अलावा, सिटी थाना और ट्रैफिक पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही। गुप्तचर विभाग ने भी पलपल की गतिविधि की जानकारी उच्चाधिकारियों के पास भेजी।
जमीन विवाद में शहरवासी व्यक्ति का किया समर्थन
रोड जाम प्रदर्शन की समाप्ति से पहले वक्ता ने मस्जिद से जुड़े जमीन विवाद में शहर निवासी एक व्यक्ति का समर्थन करने का एलान किया और सभी से सिटी थाने में पहुंचने की अपील की। इसके बाद प्रदर्शन खत्म किया गया और वहां से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिटी थाने के लिए कूच कर दी। वहां पहुंचकर इस प्रकरण में बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस अधिकारी से मिले और निष्पक्ष जांच कर न्याय करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। एहतियात के तौर पर कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था बाधित हुई थी और उसके मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरी लेन में डायवर्ट करवा दिया।
विज्ञापन

- सुनीता देवी, बस स्टैंड चौकी प्रभारी

रोड पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते बजरंग दल सदस्य।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें