फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: एक दिन का सीटीएम बना बैडमिंटन खिलाड़ी मनीत, सीटीएम ने निभाया ये वादा

Tue, 09 Aug 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

स्पर्धा का शुभारंभ करने गए सीटीएम नरेंद्र कुमार ने अंडर-13 ब्वॉय एकल स्पर्धा के विजेता को एक दिन का सीटीएम बनाने की घोषणा की थी। मंगलवार को मनीत को सीट पर बैठाकर उन्होंने अपना वादा निभाया।
विज्ञापन
एक दिन का सीटीएम मनीत और साथ में कुर्सी डालकर बैठे दादरी सीटीएम नरेंद्र कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में बैडमिंटन खिलाड़ी मनीत (13)  मंगलवार को एक दिन का सीटीएम बना। दादरी के सीटीएम  नरेंद्र कुमार ने मनीत को अपनी सीट पर बैठाया जबकि खुद उसके बगल में कुर्सी डालकर बैठे। इसके साथ ही सीटीएम नरेंद्र कुमार ने जिला स्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर किए गए वादे को निभा दिया।
विज्ञापन


दरअसल हीरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय बैडमिंटन स्पर्धा का रविवार देर रात समापन किया गया। इससे पहले गत पांच अगस्त को इसका शुभारंभ सीटीएम नरेंद्र कुमार ने किया था। उस दौरान उन्होंने घोषणा की थी ब्वॉयज अंडर-13 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में जो विजेता बनेगा, उसे वो एक दिन का सीटीएम बनाएंगे। इस आयु वर्ग में बाजी मनीत ने मारी और मंगलवार को सीटीएम ने अपना वादा निभाते हुए मनीत को एक दिन का सीटीएम बनाया।


उन्होंने किशोर को प्रशसनिक अधिकारियों द्वार अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उनके कर्तव्यों व दायित्वों के बारे में समझाया व उसे आगे चलकर राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। नगराधीश नरेन्द्र कुमार ने कहा कि युवा वर्ग को समय-समय पर उचित मार्गदर्शन मिलते रहना चाहिए। विभिन्न कार्यक्रमों में युवावर्ग को आमंत्रित करना चाहिए, ताकि युवा वर्ग भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सके। इससे युवाओं को उचित मंच भी मिल सकेगा। 
विज्ञापन


ताउम्र याद रहेगा यह दिन
मनीत ने बताया कि यह एक दिन उसे आजीवन याद रहेगा। सीटीएम नरेंद्र कुमार का सरल व सहज व्यवहार व युवाओं के प्रति सुलझी सोच वाकई में प्रेरणादायक है। इस मौके पर मनीत की मां रेखा देवी, जिला दादरी बैडमिंटन एसोसिएशन संरक्षक एच सी गोदारा, महासचिव लोकेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष जांगडा, कोच नरेश सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें