फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मॉडल संस्कृति स्कूल में बनेगा ऑडिटोरियम हॉल, साइंस लैब की भी मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
शहर का राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में ऑडिटोरियम हॉल, छह क्लास रूम व साइंस लैब बनेगी। इस प्रोजेक्ट पर 2.28 करोड़ का बजट खर्च होगा। इसे प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही इसकी ड्राइंग तैयार होगी और फिर धरातल पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

चरखी दादरी को जिला बने साढ़े छह साल हो गए हैं लेकिन शिक्षा व खेल विभाग का नए सिरे से इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं खड़ा हो पाया है जबकि यह सबसे अहम विभाग माने जाते हैं। जिले के सभी ब्लॉक सक्षम हो चुके हैं लेकिन जिले के लिए शैक्षिक आधारभूत ढांचा आज तक तैयार नहीं हो सका है। इस समय डीईओ कार्यालय जर्जर भवन में चल रहा है। यह भवन राजकीय स्कूल का है जो जर्जर घोषित किया जा चुका है। इतना ही नहीं सभी अधिकारियों के लिए यहां पर्याप्त जगह भी नहीं है। मीटिंग आदि करने के लिए जगह नहीं है।
करीब दो साल तक डीईओ कार्यालय किसान मॉडल स्कूल भवन में चला अब उसके बाद शहर के कंडम राजकीय स्कूल भवन में चल रहा है। विभाग के पास सेमीनार एवं गोष्ठी आदि आयोजित करने के लिए भवन नहीं है। जिला स्तर की प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हॉल या अन्य कोई भवन नहीं है।
विज्ञापन

ऑडिटोरियम हॉल बनने से शिक्षा विभाग के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम, विचार गोष्ठी व सेमिनार आदि करवाने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। जिले में 365 राजकीय स्कूल हैं। समय- समय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं व अन्य कार्यक्रम करवाने पड़ते हैं ऐसे में जगह के अभाव में कई प्रकार की परेशानी उठानी पड़ती रही है।

- लघु सचिवालय भी छोटा पड़ा
इस समय लघु सचिवालय में भी कार्यालयों के लिए जगह का अभाव बना हुआ है। सचिवालय में भी जैसे-तैसे व्यवस्था कर काम चलाया जा रहा है। करीब सात से आठ सरकारी कार्यालय किराये के भवनों में ही चल रहे हैं। पटवारियों को आवासीय कालोनियों में किराये के कमरों में काम करना पड़ रहा है जिससे लोगों को पटवारियों से मिलकर अपने कार्य करवाने में भी काफी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं।


- साइंस लैब से 800 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
मॉडल संस्कृति स्कूल में विज्ञान लैब भी बनाई जाएगी। इस स्कूल में छात्र संख्या सर्वाधिक है। स्कूल परिसर में लैब बनने से करीब 800 विद्यार्थियों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। इसके अलावा छह क्लासरूम बनने से कमरों की कमी भी दूर होगी।

प्रोजेक्ट को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। यहां ऑडिटोरियम हॉल, छह कमरे व साइंस लैब बननी है। जल्द ही इसकी ड्राइंग तैयार होगी। इसके लिए 2.28 करोड़ का बजट खर्च होना है।
विज्ञापन


- जयवीर सिंह, एसडीओ तकनीकी, शिक्षा विभाग



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें