फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मां-बेटे पर किया हमला, एक हमलावर को माैके पर दबोचा

Tue, 07 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 हमले में घायल महिला बबीता देवी हाथ पर लगे चोट के निशान दिखाते हुए । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के वार्ड-17 निवासी एक परिवार पर रविवार रात घर में घुसकर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमला चार साल पुरानी कहासुनी को लेकर किया गया, जिसमें हमले में मां-बेटा घायल हो गए। वहीं, एक हमलावर को मौके पर दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया। हमलावर पक्ष से भी एक शख्स घायल होना बताया जा रहा है। अब परिवार ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए शहर पुलिस थाने में शिकायत दी है।
शिकायतकर्ता मनोज ने बताया कि वर्ष 2020 में उसका बेटा योगेश व पड़ोस का एक लड़का साथ में पढ़ते थे। दोनाें में दोस्ती थी। एक बार उसने योगेश को पत्थर मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। बाद में मामला शांत हो गया। तब से आरोपी उनसे रंजिश रखे हुए हैं। झगड़े के लिए उकसाते रहते हैं।
विज्ञापन

रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे पांच युवक तलवार, चाकू व पिस्टल लेकर दीवार फांदकर उनके घर आए। इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी का केबल काटा और दबे पांव अंदर पहुंचे। हथियार के बल पर उसकी पत्नी बबीता, बेटी व बेटे योगेश को घुटनों के बल बैठा लिया। बाद में उन्होंने योगेश पर हमला बोल दिया। इस दौरान बबीता ने बचाव किया तो चाकू मारकर उसे घायल कर दिया और योगेश के सिर में पिस्टल की बट मारी। इससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान मनोज व उनकी बेटी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन, सफल नहीं हुए। बाद में बेटी ने डायल 112 पर फोन किया और पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले हमलावर पक्ष अपने हथियार व सीसीटीवी की डीवीआर लेकर दीवार कूदकर भाग गए। हालांकि, एक को वहीं दबोच लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें