फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महाकुंभ मेले में जाने के इच्छुक पात्र नागरिक सरल पोर्टल पर करें आवेदन

Fri, 24 Jan 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में महाकुंभ को किया गया शामिल, परिवहन विभाग की है जिम्मेदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेला के लिए बढ़ाया गया है। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को महाकुंभ मेला 2025 के लिए बढ़ाया गया है। इच्छुक पात्र नागरिक महाकुंभ मेले में जाने के लिए सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गत 13 जनवरी से महाकुंभ मेला जारी है, जो 26 फरवरी 2025 को संपन्न होगा। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार गरीब परिवारों के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। अब गरीब व्यक्ति भी तीर्थ यात्रा पर जाकर अपने आराध्य देवों के दर्शन कर सकता है। आर्थिक तंगी तीर्थ यात्रा में बाधा नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले गरीब परिवारों के बुजुर्गों को सरकारी खर्चे पर तीर्थ यात्रा कराई जाती है। यात्रा के दौरान ठहराव व खाने-पीने का खर्च, रात्रि ठहराव जैसी सभी सुविधाएं बस में यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाती है। नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवाने की यह जिम्मेदारी परिवहन विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें