फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गौरव संविधान वर्ष के लिए भाजपा की जिला कानून प्रकोष्ठ समिति गठित

Fri, 24 Jan 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल के मार्गदर्शन में कार्यालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित की गई पदाधिकारियों की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को 75वें संविधान दिवस को गौरव संविधान दिवस वर्ष के रूप में मनाने के लिए कानून प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कानून प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट कुलवंत फोगाट ने की जबकि मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष डॉ. किरण कलकल का रहा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि 75वें संविधान दिवस को देश में गौरव दिवस वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसे लेकर बैठक में एक कानून प्रकोष्ठ समिति का गठन किया गया। समिति का जिला संयोजक एडवोकेट कुलवंत फोगाट व समिति के सहसंयोजक एडवोकेट विनीत सांगवान, एडवोकेट विजय जांगड़ा व केदारनाथ सरोहा को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किरण कलकल ने कहा कि 75वें संविधान पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संविधान है। एडवोकेट कुलवंत फोगाट ने बताया कि हमारे देश के संविधान के बारे में हर व्यक्ति को जानकारी होनी चाहिए। ताकि, प्रत्येक व्यक्ति को यह पता चल सके कि उसके अधिकार क्या हैं। बैठक में जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार, निक्सन, जगबीर फोगाट, मुकेश बंसल व विनोद फोगाट आदि मौजूद रहे।

फोटो 35
भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद डॉ. किरण कलकल व अन्य पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें