फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना केस मिलने के बाद लोगों में टीकाकरण के प्रति बढ़ा रुझान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मई में कोरोना के केस मिलने के बाद लोगों का वैक्सीनेशन के प्रति रुझान बढ़ा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 20 दिनों में 15 हजार लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जबकि इससे पहले के 20 दिनों की अगर बात करें तो मात्र 4816 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई थी। अहम बात यह है कि 20 दिनों में करीब आठ हजार लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में मई माह के पहले सप्ताह में ही कोरोना ने फिर दस्तक दी थी। इसके बाद 14 केस सामने आए जिनमें से दस ठीक हो चुके हैं। मई से पहले अप्रैल माह की अगर बात करें तो वैक्सीनेशन के लिए लोग आगे नहीं आ रहे थे। बूस्टर डोज लगवाने वालों ने तो अप्रैल में कतई रुचि नहीं ली। संवाददाता की पड़ताल में सामने आया कि दस से 30 अप्रैल तक पांच हजार लोगों ने भी वैक्सीन नहीं लगवाई। वहीं, कोरोना केस मिलने और स्वास्थ्य विभाग के टीमों की संख्या बढ़ाने के सकारात्मक परिणाम सामने आए। 12 से 14 आयु वर्ग के साथ बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी।
एक मई की अगर बात करें तो करीब तो करीब 56 हजार लोगों की बूस्टर डोज पेंडिंग थी, लेकिन अब संख्या घटकर 48 हजार पहुंच गई है। वहीं, विभाग का प्रयास है कि जल्द से जल्द इन लोगों को कवर किया जाए और इसके लिए टीमें स्वास्थ्य केंद्रों के साथ आउटरीच सेशन भी लगा रही हैं।
विज्ञापन

- 500 कर्मचारी जुटे वैक्सीनेशन में
पिछले 20 दिनों से स्वास्थ्य विभाग की 120 टीमें वैक्सीनेशन कर रही हैं। इन टीमों में करीब 500 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सीएचस और पीएचसी से तो शहरी क्षेत्र के लिए सिविल अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल की टीमें ग्राउंड पर उतारी गई हैं।
- पिछले एक सप्ताह में ये है वैक्सीनेशन की रफ्तार
तारीख- कुल वैक्सीनेशन- बूस्टर डोज- 12 से 14 आयु वर्ग
18 मई-620-532-49
17 मई-1371-1078-191
16 मई- 1385- 1184-147
14 मई- 1552- 1105-398
13 मई-1523- 1323- 97
12 मई- 1769- 1226- 383
वैक्सीनेशन में अब तेजी आई है। आमजन से अपील है कि जिन लोगों के बूस्टर डोज का समय हो गया है, वो निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं। स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाने के साथ टीमें आउटरीच सेशन भी लगा रही हैं। अप्रैल के मुकाबले मई में वैक्सीनेशन की गति करीब तीन गुना बढ़ी है।
विज्ञापन

-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें