फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में प्रति सदस्य राशनकार्ड पर पांच किलोग्राम गेहूं मिलेगा अतिरिक्त : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बीपीएल, एएवाई व ओपीएच राशनकार्ड धारकों को वितरित की जा रही आवश्यक खाद्य वस्तुओं के अलावा केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री कल्याण अन्न योजना के तहत फरवरी माह में पांच किलोग्राम गेहूं् प्रति सदस्य निशुल्क दिया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के चलते सरकार ने यह कदम उठाया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत फरवरी माह में एएवाई व बीपीएल राशनकार्ड धारकों को एक किलोग्राम चीनी प्रति राशनकार्ड 13.42 रुपये प्रति किलोग्राम व एक किलोग्राम नमक साढ़े चार रुपये प्रति किलोग्राम प्रति राशन कार्ड की दर से व एएवाई कार्ड धारकों को 35 किलोग्राम गेहूं 2 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से और बीपीएल एवं ओपीएच राशनकार्ड धारकों को 5 किलोग्राम गेहूं प्रति सदस्य 2 रुपये किलोग्राम के हिसाब से वितरित किया जाएगा।
जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी बीएस दून ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को आवश्यक वस्तुओं के वितरण, प्राप्ति व दरों के संबंध मे कोई शिकायत हो तो वह चरखी दादरी क्षेत्र के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी के दूरभाष नंबर 99916-28491 व बौंदकलां क्षेत्र से 79887-45331 और बाढड़ा क्षेत्र के लिए निरीक्षक, खाद्य एंव पूर्ति के दूरभाष नम्बर 70276-67777 पर संपर्क कर सकते हैै। खाद्य एंव पूर्ति अधिकारी, चरखी दादरी तथा निरीक्षक इंचार्ज पीआर केंद्र बाढड़ा व निरीक्षक इंचार्ज पीआर केंद्र बौंदकलां को निर्देश दिए गए हैं कि पात्र लाभार्थियों के राशन वितरण पर कड़ी नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें