कादमा में आयोजित मेरा भारत-नशा मुक्त भारत अभियान के समापन समारोह में शामिल ब्रह्माकुमारी वसुधा
झोझूकलां। ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र कादमा, मेडिकल विंग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से आठ दिवसीय मेरा भारत-नशा मुक्त भारत अभियान चलाया गया। इसका समापन मंगलवार को कादमा में किया गया। इन आठ दिन के अंदर 42 कार्यक्रमों के माध्यम से 9,308 लोगों को नशा न करने और छोड़ने की शपथ दिलाई गई। कई गांवों के सरपंचों ने अपने गांवों में ब्रह्माकुमारीज पाठशाला खोलने की पेशकेश भी की।
रामबास के सरपंच प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास से ही भारत विश्व गुरु बन सकता है क्योंकि भारत गांवों में बसता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी अपने त्याग तपस्या और सेवा से गांव का नैतिक, चारित्रिक और आध्यात्मिक उत्थान कर रही हैं जिससे ही भारत सोने की चिड़िया पुनः बन सकता है।
आश्रम की क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि लोग विभिन्न प्रकार के व्यसनों के गुलाम होते जा रहे हैं जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त अभियान सफल हो रहा है।
पूर्व बैंक अधिकारी ईश्वर सिंह और सूबेदार रोहताश सांगवान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए ब्रह्माकुमारीज संस्था सराहनीय कार्य कर रही है। अभियान की संयोजक एवं झोझूकलां सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि लोगों को चित्र प्रदर्शनी, नाटक, प्रवचनों से मानवीय मूल्यों को अपना नशा मुक्त जीवन बनाने के लिए जागरूक किया। ब्रह्माकुमारी नीलम और रेखा ने भी सहयोग किया।