फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चंडीगढ़ के लिए दादरी से चलीं 9 बसें अंबाला से लौटीं

Wed, 12 Jul 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी बस स्टैंड परिसर में बूथों पर खड़ी बसें। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। नहरें उफान पर होने से जीटी बेल्ट के जिलों में जलभराव की समस्या बनी हुई है और इसके चलते सड़कमार्ग तक बाधित हैं। दादरी से चंडीगढ़ के लिए चलने वालीं बसों के संचालन पर भी इसका असर पड़ रहा है। मंगलवार को चंडीगढ़ के लिए चलीं 9 बसें अंबाला से लौट आईं। रोडवेज कर्मचारियों के अनुसार इसका कारण अंबाला में सड़कमार्ग अवरुद्ध होना है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी सत्यप्रकाश ने बताया कि दादरी से चंडीगढ़ के लिए सुबह से रात 9 बसें चलती हैं। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बस सेवा प्रभावित रही। उन्होंने बताया कि मंगलवार को एनएच 152 डी सड़क मार्ग बंद रहा। इस वजह से चरखी दादरी से चंडीगढ़ के लिए सभी बसें रोहतक, पानीपत होते हुए अंबाला तक पहुंची। सभी बसें अंबाला से ही चरखी दादरी लौट आईं। बारिश की वजह से चंडीगढ़ को जाने वाले सात प्रमुख सड़क मार्ग बाधित बने हुए हैं जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सत्यप्रकाश ने बताया कि सुबह 4:40 बजे पहली बस चंडीगढ़ के लिए चली लेकिन अंबाला तक ही पहुंच पाई। इसी प्रकार इस रूट पर सुबह 5:10, 6:20, 8:30, 10:30, 11:00, दोपहर एक बजे, व शाम को 8:30 व 9:30 बजे बसें चलाई गई। ये सभी बसें रोहतक, पानीपत होते हुए अंबाला पहुंची। दूसरी ओर ट्रेन सेवा पहले की तरह सुचारू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें