फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 स्वास्थ्य केंद्रों पर 6926 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
मातृ शिशु अस्पताल में महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में सोमवार को 17 स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीनेशन ड्राइव चलाकर 6926 लोगों को कवर किया गया। सबसे अधिक वैक्सीनेशन गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ और यहां 1055 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वहीं, सबसे कम वैक्सीनेशन मातृ-शिशु अस्पताल में हुआ। यहां सिर्फ 73 लोग ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सोमवार को 1103 लोगों ने को वॉक्सिन और 5823 ने कोविशील्ड की डोज लगवाई।
विज्ञापन

जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्य निरंतर जारी है। जिले में करीब तीन लाख 70 हजार लोग पहली और एक लाख 70 हजार हजार लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में सोमवार को 646, एमसीएच में 73, बौंदकलां सीएचसी में 260, बचीना पीएचसी में 282, इमलोटा में 209, रानीला में 200, सांवड़ में 496, झोझूकलां में 525, बलकरा में 395, संतोकपुरा में 276, मानकावास में 314, माई कलां में 378, गोपी में 1055, बाढड़ा में 645, हड़ौदी में 343, कादमा में 394 और छपार में 435 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।
549 सैंपल की रिपोर्ट लंबित
जिले में कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया और अब एक ही मरीज सक्रिय है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि सोमवार को कोरोना जांच के लिए 594 सैंपल लिए गए। अब तक जिले से 243914 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 549 की रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें