फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड रोड पर लगीं 63 रेहड़ियां तो 19 दुकानदारों ने बाहर रखा सामान, कार्रवाई के लिए नहीं पहुंची नप टीम

विज्ञापन
बस स्टैंड रोड पर खड़ी रेहड़ियां। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद की अंतिम हिदायत के बाद भी मुख्यमार्गों पर अतिक्रमण और रेहड़ियों की स्थिति शुक्रवार को जस की तस बरकरार रही। बस स्टैंड रोड की अगर बात करें तो 19 दुकानदारों ने बाहर सामान रखा जबकि सड़क के दोनों तरफ 63 रेहड़ियां लगीं। दूसरी ओर अतिक्रमण और रेहड़ियां हटाने के लिए वीरवार शाम तक की मोहलत देने वाले नप अधिकारी शुक्रवार को कार्रवाई करना ही भूल गए। सुबह से लेकर शाम तक बस स्टैंड रोड पर रेहड़ियां खड़ी रही, जिससे कई दफा जाम की स्थिति बनी। बावजूद इसके नप टीम कार्रवाई के लिए नहीं पहुंची।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पहले एसडीएम ने नगर व्यापार मंडल और रेहड़ी एसोसिएशन की अपने कार्यालय में बैठक ली थी। जिसमें उन्होंने संबंधित को शहर के मुख्यमार्गों से स्वेच्छा से अतिक्रमण और रेहड़ियां हटाने के लिए वीरवार शाम तक की मोहलत दी थी। बैठक में एसडीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि शुक्रवार सुबह अगर किसी दुकानदार का सामान सरकारी जगह पर रखा मिला या फिर बस स्टैंड रोड पर कोई रेहड़ी खड़ी मिली तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। एसडीएम की इस चेतावनी को अतिक्रमणकारियों ने गंभीरता से नहीं लिया।
संवाददाता ने दोपहर एक बजे परशुराम चौक से पीएनबी चौक तक की स्थिति का जायजा लिया तो बस स्टैंड की तरफ 11 दुकानदारों का सामान बाहर रखा मिला जबकि 51 रेहड़ियां खड़ी मिलीं। वहीं, सड़क के दूसरी तरफ आठ दुकानदारों का सामान बाहर रखा मिला जबकि 18 रेहड़ियां खड़ी मिली। हालांकि शाम को खबर लिखे जाने तक इन पर कार्रवाई करने नप टीम नहीं पहुुंची थी।
विज्ञापन

- मुख्यमार्गों को रेहड़ी मुक्त बनाने की है योजना
नगर परिषद अधिकारियों की योजना की अगर बात करें तो पहले चरण में दो मुख्यमार्गों को रेहड़ी मुक्त बनाने की योजना है। इसके तहत परशुराम चौक से पीएनबी चौक और परशुराम चौक से डीसी आवास तक सड़क पर रेहड़ियां न लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
- शुक्रवार को एसडीएम ने फिर दी हिदायत
शुक्रवार को अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और मुख्यमार्गों पर रेहड़ी लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नप टीम तो नहीं पहुंची, लेकिन एसडीएम विरेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों को एक और अंतिम हिदायत जारी की है। इसमें आदेश न मानने वालों के खिलाफ सोमवार सुबह ही कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
शुक्रवार को किन्हीं कारणों से हम अभियान नहीं चला पाए, लेकिन मैंने रेहड़ी एसोसिएशन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से बात कर उन्हें रविवार शाम तक की अंतिम मोहलत दे दी है। सोमवार से हम एक्शन लेंगे।
विज्ञापन

-विरेंद्र सिंह, एसडीएम एवं नगर परिषद प्रशासक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें