फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर से चुराई 62,000 की नकदी, परिवार के जागने पर चोर फरार

Tue, 04 Jun 2024 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव सरूपगढ़ स्थित घर से चोर ने 62,000 की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। चोरी के बाद घर से निकलते समय चोर चारपाई से टकरा गया, जिससे परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई। इसके बाद चोर चकमा देकर फरार हो गया। मकान मालिक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरूपगढ़ निवासी संजीव ने बताया कि वह खेती करता है। दो जून की रात परिवार के सदस्य घर पर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे चोर उनके घर में घुस गया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया और जब वह जाने लगा तो चारपाई से टकरा गया। चारपाई हिलने से वह जाग गया और उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर चकमा देकर फरार हो गया।
इसके बाद उन्होंने अलमारी में रखे सामान की जांच की तो उसमें से 50,000 रुपये चोरी मिले। संजीव ने बताया कि इसके बाद उसकी पत्नी ने अपना पर्स संभाला तो उसमें से भी 12,000 रुपये चोरी मिले। मामले की सूचना मिलने के बाद इमलोटा चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इसके बाद एफएसएल टीम को भी घटनास्थल की जांच के लिए बुलाया गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें