फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 511 केस, मंगलवार को डेंगू आशंकित किशोर की मौत, 12 लोग पीड़ित

विज्ञापन
डेंगू का प्रभाव कम करने के लिए फॉगिंग करता कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में डेंगू बेकाबू है। लगातार मिल रहे मरीजों के कारण पिछले सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं, जिसने स्वास्थ्य विभाग और लोगों की चिंता बढ़ा रखी है। नवंबर में डेंगू से मौतें होने के भी मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को भी रोहतक के एक अस्पताल में हरि नगर निवासी डेंगू आशंकित एक किशोर की मौत हुई है। हालांकि इस मौत की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही मंगलवार को जिले में 11 नए केस मिलने से डेंगू मरीजों का आंकड़ा 511 पर पहुंच गया है। जिले में अब तक डेंगू से दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि तीन अन्य संदिग्ध हालात में हुई मौतों की विभाग जांच कर रहा है।
विज्ञापन

इस साल जिले में डेंगू के केस ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 2020 में जहां जिले में सिर्फ 138 लोग डेंगू से पीड़ित हुए थे, लेकिन इस बार करीब चार गुना मरीज समाने आ चुके हैं और यह सिलसिला अभी जारी है। इस साल डेंगू से दो मौतें भी हो चुकी हैं जबकि तीन अन्य मौतों के वास्तविक कारण का पता लगाने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं। नवंबर में डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ा है। नवंबर के 23 दिनों की बात करें तो जिले में 329 मरीज मिले चुके हैं। इतना ही नहीं काफी ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने जिले की बजाय बाहर जाकर उपचार करवाया और वहां उनके डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अगले 10-15 दिन डेंगू का प्रभाव रहेगा, लेकिन इसके बाद इसका ग्राफ नीचे चला जाएगा। तब तक विभाग सैंपलिंग प्रक्रिया लगातार जारी रखेगा।
नप की तीन टीमें लगातार कर रही हैं फॉगिंग
नगर परिषद की ओर से शहर में अभी भी फॉगिंग करवाई जा रही है और इसके लिए तीन टीमें गठित हैं। मंगलवार को इन टीमों ने बस स्टैंड क्षेत्र चंपापुरी, कॉलेज रोड, एमसी कॉलोनी, प्रेम नगर, वार्ड-17, रविदास नगर, सिविल अस्पताल के पिछली तरफ, महेंद्रगढ़ चौक, लोहारु चौक ओवरब्रिज व रोहतक रोड पर फॉगिंग की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने खाली जगहों पर भरे पानी को निकालने की कवायद भी जारी रखी।
विज्ञापन

70 फीसदी मरीज शहर क्षेत्र से
डेंगू नोडल अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि इस साल 1400 से अधिक सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 500 मरीजों में से 70 फीसदी शहर और 30 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि एमसी कॉलोनी, गांधी नगर, घिकाड़ा रोड, विश्वकर्मा कॉलोनी व हरि नगर क्षेत्र में अधिक केस मिले हैं और वहां नियमित फॉगिंग करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को जो 12 नए केस मिले हैं उनमें से आठ शहर और चार गांवों के रहने वाले हैं।
पिछले साल 23 नवंबर तक यह थी स्थिति
दादरी जिले में इस साल डेंगू जांच के लिए 1308 सैंपल लिए जा चुके हैं और अब तक 511 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल 23 नवंबर तक 345 सैंपल लिए गए थे और 130 डेंगू मरीज मिले थे। उन्होंने बताया कि 2020 में जिले में कुल 369 सैंपल लिए गए थे और 138 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
अब तक जिले में डेंगू के 511 मरीज मिल चुके हैं जबकि दो की मौत हो चुकी है। सैंपलिंग प्रक्रिया लगातार जारी है। एमसी कॉलोनी, गांधी नगर समेत शहर के पांच-छह हिस्सों में डेंगू के ज्यादा के मिले हैं और वहां लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है।
विज्ञापन

डॉ. गौरव भारद्वाज, डेंगू नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें