फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीनेशन : मिसाल बने जिले के गांव, 150 में शत-प्रतिशत लोग लगवा चुके पहली डोज

विज्ञापन
वैक्सीन की डोज लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। वैक्सीनेशन में जिले के गांवों ने मिसाल पेश की है। जिले के 172 गांवों में से 150 से अधिक में शत-प्रतिशत लोग पहली डोज लगवा चुके हैं, जबकि 65 फीसदी लोगों को
विज्ञापन

दूसरी डोज भी लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग का अब गांवों में उन लोगों पर विशेष फोकस है जिन्होंने अब तक एक भी डोज नहीं लगवाई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1200 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया।
जिले की जनसंख्या करीब साढ़े पांच लाख है। शहर की आबादी 80 हजार, जबकि गांवों की साढ़े चार लाख से अधिक है। जिले को 387545 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मिला है। मंगलवार तक जिले में तीन लाख 69 हजार लोग पहली और दो लाख 85 हजार लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। वैक्सीनेशन में जिला प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में काफी आगे है। जिले में 175 गांवों में से 150 गांवों के सभी ग्रामीणों को विभाग की टीमें एक-एक डोज लगा चुकी हैं। इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ एवं वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने की है।
विज्ञापन

जिले में सिर्फ पांच गांव में 50 फीसदी से कम टीकाकरण
बाढड़ा उपमंडल का गोबिंदपुरा शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवाने वाला देश का पहला गांव है। उन्होंने बताया कि जिले में पांच ही गांव ऐसे हैं, जहां 50 फीसदी से कम वैक्सीनेशन हुआ है और अब इन गांवों पर विभाग का फोकस है। उनका कहना है कि जिले में वैक्सीन की पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं और अब टीमें डोर-टू-डोर जाकर वैक्सीनेशन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि 20 दिसंबर तक पहली डोज के आंकड़े को शत-प्रतिशत और दूसरी डोज के ग्राफ को 95 प्रतिशत तक ले जाया जा सके।
मंगलवार को कोरोना जांच के लिए 901 सैंपल लिए
23 नवंबर तक जिले में कोरोना जांच के लिए 277132 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में अब तक 5078 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें से 139 की मौत हुई है जबकि 4939 ने कोरोना को मात दी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 901 सैंपल लिए और फिलहाल 789 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं। जिले में फिलहाल एक भी केस सक्रिय नहीं है।
जिले के 150 से अधिक गांवों में शत-प्रतिशत ग्रामीणों को पहली डोज लग चुकी है। हमारा प्रयास है कि दूसरी डोज भी जल्द से जल्द ग्रामीणों को लगा दी जाए। मेरी अपील है कि वैक्सीनेशन के लिए लोग स्वयं आगे आएं। - डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें