फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिनों में 500 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिजली निगम ने जून माह के पिछले 12 दिनों में 500 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। इन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करवाया था। कनेक्शन काटो मुहिम के अलावा बिजली निगम टीमों ने चोरी के 35 मामले पकड़ 22 लाख रुपये की वसूली भी की है। निगम का डिफॉल्टर उपभोक्ताओं की तरफ फिलहाल करीब 12 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

बकाया राशि की वसूली के लिए छह टीमें लगातार काम में जुटी हैं। निगम का शहर में लाइन लोस 23 प्रतिशत है। इस मुहिम के तहत प्रत्येक डिफाल्टर उपभोक्ता तक पहुंचा जा रहा है। अगर उपभोक्ता बिल की बकाया राशि जमा करवा देता है तो उसका खाता क्लीयर कर दिया जाता है और आनाकानी करने पर उसका कनेक्शन काटा जाता है।
बिजली निगम लाइनलोस कम करने और चोरी रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है। चोरी रोकने के लिए दिन-रात छापेमारी की जा रही है। बिजली की चोरी बढ़ने पर लाइन लोस ज्यादा बढ़ता है। निगम गांव और शहरों में बिजली चोरों पर एक साथ नजर रखे गए हैं। जहां भी बिजली चोरी की शिकायत मिलती है। रात के समय भी छापेमारी की जाती है और मोटा जुर्माना लगाया जाता है। इस समय शहर का लाइन लोस 23 फीसदी है। शहर की बाहरी कॉलोनियों और गांवों में बिजली चोरी ज्यादा मात्रा में हो रही है।
विज्ञापन

- एक टीम में पांच कर्मचारी हैं शामिल, पुलिस की भी ले रहे मदद
अब बिजली निगम की नजर डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर टिकी है। निगम की योजना है कि प्रत्येक डिफाल्टर के पास पहुंचकर रिकवरी की जाए। बिल का पैसा जमा न करने पर कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके लिए निगम ने पूरी प्लानिंग से काम शुरू कर दिया है। एक टीम में पांच कर्मचारियों को शामिल किया गया है। जरूरत पड़ने पर पुलिस बल की मदद ली जा रही है।
- घर-घर जाकर हो रही चेकिंग
निगम की छह टीमें घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिल की रिकवरी कर रही है। जो भी डिफाल्टर बिल राशि का भुगतान नहीं करता है, उसी समय कनेक्शन काटा जा रहा है। मीटर भी उखाड़ लिया जाता है। टीमें इन उपभोक्ताओं के लोड आदि की भी जांच कर रही है। लोड नियमों के विपरीत पाए जाने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। निगम ने घरेलू और वाणिज्यिक दोनो प्रकार के डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कर दिया है। शिक्षण संस्थान, फैक्ट्री, धर्मशाला, सामुदायिक केंद्र, कोचिंग संस्थान व सरकारी विभागों की तरफ बकाया बिलों की वसूली की जा रही है।
- छह माह में लगाए 17 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर
बिजली निगम आपूर्ति में सुधार पर भी साथ-साथ फोकस रहा है। शहर के बिजली लोड को कम करने के लिए गत छह माह के दौरान 17 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं ताकि लोड कम होने पर फॉल्ट कम होने पाए और आपूर्ति निर्बाध होती रहे।
वर्जन -
जो भी डिफाल्टर बकाया राशि जमा करवा देता है, उसका कनेक्शन चालू कर दिया जाता है। निगम की टीमें लगातार इस काम में जुटी हैं। बिजली आपूर्ति भी नियमित की जा रही है। डिफॉल्टर बकाया राशि को स्वेच्छा से निगम को जमा करवा दें अन्यथा कनेक्शन काटा जाएगा।
विज्ञापन

- सचिन यादव, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें