फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

480 आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

विज्ञापन
गिरफ्तारी देने के बाद बस में बैठीं आंगनबाड़ी वर्कर्स। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। मांगों को लेकर पिछले करीब सवा माह से धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बुधवार को जेल भरो आंदोलन के तहत लघु सचिवालय में सामूहिक गिरफ्तारी दी। पुलिस ने 480 आंगनबाड़ी वर्कर्स को वहां से गिरफ्तार किया और जेल के अभाव में ढाई घंटे तक बलिदान स्टेडियम में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा। प्रशासन ने साढ़े चार बजे गिरफ्तार किए सभी प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया और इसका ऐलान ड्यूटी मजिस्ट्रेट मनु गर्ग ने किया।
विज्ञापन

जेल भरो आंदोलन के आंगनबाड़ी वर्कर्स सुबह दस बजे ढाणी फाटक ओवरब्रिज के नीचे एकत्रित हुईं। वहां विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे और उन्होंने एसोसिएशन की मांगों और जेल भरो आंदोलन का समर्थन किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स और सर्व कर्मचारी संघ नेताओं ने ऐलान किया कि जब तक सरकार एसोसिएशन की मांगें पूरी नहीं करती, तब तक साझा संघर्ष जारी रहेगा। फौगाट खाप प्रधान बलवंत नंबरदार ने कहा कि उनकी खाप आंगनबाड़ी वर्करों के आंदोलन में साथ है। किसान नेता राजू मान ने कहा कि सरकार का बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा जुमला साबित हुआ है और प्रदेश में महिलाएं अपने हकों को लेकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शनकारी तिकोना पार्क से लघु सचिवालय के लिए रवाना हुआ और एक बजकर 25 मिनट पर लघु सचिवालय पहुंच गए। इसके दस मिनट बाद ही प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पंद्रह मिनट का समय दिया और लघु सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी दी। चेतावनी के ठीक दस मिनट बाद ही रोडवेज बसें लघु सचिवालय पहुंच गईं और ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने माइक के जरिये अनाउंस किया कि जिसे गिरफ्तारी देनी है, वे बस में बैठ जाएं। करीब दो बजे तक 12 बसों में प्रदर्शनकारियों को बैठाकर जनता कॉलेज के बलिदान स्टेडियम में बनाई गई अस्थाई जेल ले जाया गया। वहां ढाई घंटे तक प्रशासन ने उन्हें हिरासत में रखने के बाद शाम साढ़े चार बजे रिहा कर दिया।
150 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात
जेल भरो आंदोलन के मद्देनजर लघु सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। डीएसपी देशराज और सिटी थाना प्रभारी वजीर रेढ्ढू समेत 150 से अधिक पुलिसकर्मी लघु सचिवालय में तैनात रहे।
विज्ञापन

ये हैं आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगें
2018 में हुआ समझौता लागू करना, आंगनबाडी वर्कर्स व हेल्पर को कर्मचारी का दर्जा दिलाना और तब तक उच्चतम न्यायालय के निर्णयानुसार समान काम समान वेतन लागू करते हुए वर्कर्स को 24 हजार व हेल्पर 16 हजार रुपये देना, केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 में घोषित वर्कर्स को 1500 व हेल्पर को 750 बढ़ोतरी दिलवाना आदि आंगनबाड़ी वर्कर्स की मुख्य मांगें हैं।
प्रदर्शन में इन्होंने लिया भाग
प्रदर्शन में आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स की जिला प्रधान सुनीता रामबास, कमलेश भैरवी, धर्मपाल महराणा, अनिल, राजकुमार घिकाड़ा, रणधीर कुंगड़, सुरेश फौगाट, विजय लांबा, सुलीन जांगड़ा, पूनम, प्रताप सांगवान, संदीप सांगवान, ओमबीर कालहेर, सतबीर सिरोहा, रामपाल, कृष्ण शास्त्री, रामोतारी, रामदेई, मोनिका, अनीता, चंद्रकला, उषा, सुमन सांतौर आदि मौजूद रहे।

प्रदर्शन से पहले तिकोना पार्क में मौजूद आंगनबाड़ी वर्कर्स।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें