फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों और घरों में सड़ रहा 40 टन कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पिछले दो दिनों से शहर में कचरे का उठान न होने से सफाई व्यवस्था बेपटरी है। शहर की सड़कों और घरों में पिछले दो दिन से 40 टन कचरा सड़ रहा है और उठान के लिए नप टीम न पहुंचने से लोग परेशान हैं। दूसरी ओर रविवार को भी 200 कर्मचारी हड़ताल पर रहे और शहर से एक भी वाहन ने कचरे का उठान नहीं किया।
विज्ञापन

दादरी शहर की अगर बात करें तो प्रतिदिन 20 टन कचरा निकलता है। नप के 26 वाहन शहर के विभिन्न जगहों से कचरे का उठान कर डंपिंग यार्ड पर निस्तारित करते हैं। कचरा निस्तारण के लिए नप के ये वाहन प्रतिदिन करीब 300 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं। पिछले दो दिनों से सफाई कर्मचारी और चालक हड़ताल में शामिल होने से डोर-टू-डोर के साथ बाजारों से कचरा उठान सेवा प्रभावित है। वहीं, नप अधिकारियों का तर्क है कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के ड्यूटी पर वापसी करते ही शहर से कूड़े का उठान करवा दिया जाएगा।
दूसरी ओर हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी नप कार्यालय में धरना दिया। एसोसिएशन प्रधान सूरज ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में सफाई कर्मी लामबंद हैं और इसकी बानगी वो दो दिवसीय हड़ताल में दिखा चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हड़ताल अनिश्चितकालीन करने से भी वो पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

वहीं, खराब मौसम में तेज आंधी आने से कचरा पूरे शहर में फैला हुआ है। करीब 14 अस्थाई डंपिंग प्वाइंट पर भी कचरे के ढेर लगे हैं, जिन्हें लावारिस पशु मुंह मारकर फैला रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि सूखा कचरा तो वो रखे सकते हैं, लेकिन गीला कचरा दो दिनों से घरों में सड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
- यहां लगे कचरे के ढेर
रोहतक चौक, मातृ-शिशु अस्पताल के सामने, बस स्टैंड रोड, पुराना पोस्ट ऑफिस, रोहतक रोड, महेंद्रगढ़ चुंगी, पूर्ण मार्केट के पिछली तरफ, लोहारु रोड पर एमसी कॉलोनी के समीप, चंपापुरी, रोहतक फाटक, ढाणी फाटक आदि क्षेत्रों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
लोग बोले : वैकल्पिक व्यवस्था होती तो नहीं झेलनी पड़ती परेशानी -
- कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर अधिकारियों को समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसका हर्जाना पिछले दो दिन से शहरवासी भुगत रहे हैं।
- बसंत कुमार, वार्ड-9
- कचरा प्रतिष्ठानों और डंपिंग प्वाइंट पर सड़ रहा है। आलम यह है कि स्थानीय लोगों और दुकानदारों के अलावा राहगीर दुर्गंध से परेशान हैं। नप अधिकारियों को कचरा उठवाना चाहिए।
- संदीप श्योराण, वार्ड-16
- गंदगी के ढेर से आने वाली दुर्गंध घरों व दुकानों के अंदर तक पहुंच रही है। जबकि तेज हवा के साथ कचरा भी प्रतिष्ठानों के अंदर पहुंच रहा है। लोग समस्या से बेहद परेशान हैं।
- संजय कुमार, वार्ड-8
- कचरे का उठान नहीं होने के कारण सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। कचरा सड़कों के अलावा घरों में सड़ रहा है और पिछले दो दिनों से टीम कचरे का उठान करने नहीं पहुंच रहीं।
- जुगल किशोर, वार्ड-6
...........
वर्जन::
अधिकतर कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए और किसी भी कर्मचारी ने शहर की सफाई के लिए झाडू़ नहीं उठाई। नप कार्यालय से कचरा उठान के लिए दोनों दिन एक भी वाहन नहीं निकला।
- सूरज कुमार, प्रधान, नगर परिषद सफाई कर्मी एसोसिएशन।
..........
वर्जन::
दूसरे दिन सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। मंगलवार सांय इनकी दो दिन की हड़ताल समाप्त हो जाएगी और बुधवार से कचरे का उठान करवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन

- अरुण कुमार, कार्यवाहक प्रभारी, सफाई शाखा।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें