- बौंदकलां और झोझूकलां थाना क्षेत्र से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी, देसी शराब की 84 और अंग्रेजी शराब की 34 बोतलें बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां/झोझूकलां। पुलिस टीमों ने दबिश देकर शराब की अवैध बिक्री कर रहे चार लोगों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस 84 बोतल देसी और 34 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गांव बौंदखुर्द में एक परचून की दुकान पर दबिश दी गई। इसमें संजय उर्फ भोली अपनी दुकान पर शराब की अवैध बिक्री करता मिला। उसके पास पुलिस को 15 बोतल देसी शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस टीम ने ठेकेदार व विक्रेता दोनों को नामजद किया है।
पुलिस की दूसरी टीम ने रानीला से आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया है। उसके घर से पुलिस ने देसी शराब की 34 बोतलें और 17 हॉफ समेत अंग्रेजी शराब की 34 बोतलें बरामद कीं। तीसरी टीम ने एक युवक को पहाड़ में शराब की अवैध बिक्री करते पकड़ा। उसकी पहचान रामबास निवासी बलवान उर्फ चीकू के रूप में हुई। आरोपी से पुलिस ने 14 बोतल देसी शराब बरामद की। चौथी टीम ने गांव मौड़ी के बलकरा रोड से एक आरोपी को देसी शराब की 13 बोतलों समेत दबोचा है। उसने अपना नाम मौड़ी निवासी आशीष बताया।