फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: क्रशर जोन में दीवार गिरी, नीचे दबने से श्रमिक की मौत

Tue, 27 Aug 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट निवासी 19 वर्षीय युवक का दादरी सिविल अस्पताल में करवाया गया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खेड़ी बत्तर क्रशर जोन में सोमवार दोपहर एक दीवार ढह गई। बारिश से बचने के लिए दीवार के पास बैठा एक प्रवासी श्रमिक इसके नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने युवक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। उसकी बड़ी बहन के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, श्रमिक ध्यान सिंह (19) उत्तर-प्रदेश के चित्रकूट का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से खेड़ी बत्तर जोन स्थित एक क्रशर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि क्रशर जोन में बारिश के चलते एक दीवार में नमी आई हुई थी। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बारिश होने पर ध्यान सिंह बचाव के लिए दीवार के पास बैठा था। उसी दौरान दीवार उसके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद अन्य श्रमिक तत्काल बचाव कार्य में जुट गए और दीवार के नीचे दबे ध्यान सिंह को उन्होंने बाहर निकाला। इसके तुरंत बाद उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि युवक की बड़ी बहन मनसुधा के बयान पर इत्तफाकिया मौत संबंधी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें