फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 माह में 38 हादसे, 32 लोग हुए घायल 34 लोगों की मौत, सड़कें हुईं खून से लाल

विज्ञापन
दादरी-बाढ़डा रोड पर गत दिनों हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। (फाइल फोटो ) - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। पिछले तीन सालों के मुकाबले इस साल सड़क हादसों में दम तोड़ने वालों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2022 के पांच माह के अंदर जिले में 38 हादसे हुए हैं जिनमें 32 लोग घायल हुए हैं जबकि 34 ने दम तोड़ा है। सर्वाधिक हादसे बेलगाम डंपर व ट्रॉलों के चलते हुए हैं और दादरी बाढड़ा मुख्यमार्ग पर अटेला कलां के समीप एक जगह हादसों का पर्याय बनी हुई है। इस साल की अगर बात करें तो एक माह में सात लोगों ने सड़क हादसों में दम तोड़ा है, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में दादरी जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जनवरी और फरवरी में हादसे नहीं हुए जबकि मार्च से इनकी शुरुआत हुई। संवाददाता ने सड़क हादसों का रिकॉर्ड खंगाला तो सामने आया कि इस साल ज्यादातर हादसे अप्रैल व मई में हुए हैं। पिछले तीन माह के अंदर जिले में 36 हादसे हो चुके हैं, जिनमें 34 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 घायल हुए हैं। ज्यादातर हादसों का कारण डंपर व ट्रॉला बने हैं। जिले में एक फरवरी से लेकर 30 मई तक डंपरों के चलते 19 हादसे हुए हैं और इन्हीं हादसों में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। ज्यादातर सड़क हादसों का कारण तेज रफ्तार बनी है, जिसने कई परिवारों को जीवन भर का दर्द दिया है।
दादरी जिले की अगर बात करें तो प्रतिदिन पांच हजार से अधिक डंपर भवन निर्माण सामग्री लेकर अलग-अलग क्रशर जोन से गुरुग्राम और दिल्ली समेत कई शहरों के लिए चलते हैं। कई डंपरों के स्टेयरिंग तो नोसिखिया संभालते हैं जो दूसरों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। संवाददाता ने 2022 में हुए सड़क हादसों की पड़ताल की तो सामने आया कि सबसे अधिक हादसे दादरी-बाढड़ा रोड पर हुए हैं। मई माह में यहां हुए दो बड़े हादसे इसकी बानगी है।
विज्ञापन

- डीसी दे चुके ब्लैक स्पॉट खत्म करने के आदेश
गत दिनों ही सड़क हादसों का ग्राफ रोकने के लिए डीसी श्यामलाल पूनिया ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने बताया था कि जिले में हादसों का ग्राफ बढ़ रहा है और इन्हें रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट खत्म करने के साथ रफ्तार पर अंकुश लगाना जरूरी है।
- हादसों के बाद सक्रिय हुई पुलिस, भारी वाहनों पर की कार्रवाई
वर्ष 2022 में जिले के अंदर लगातार सड़क हादसे होने के बाद जिला पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने अब भारी वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को बाई लेन में न चलने पर 230 भारी वाहनों के पुलिस की ओर से चालान भी किए गए।
- इस साल जिले में ये हो चुके हादसे
1- 2 मई को कलियाणा-मंदौली बाईपास पर दो ट्रकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हुई।
2- 11 मई को अटेला कलां के समीप डंपर की टक्कर से दुग्ध वाहन सवार दो लोगों की मौत हुई।
3- 12 मई को अटेला कलां के समीप डंपर की टक्कर से कार सवार तीन की मौत हुई।
4- 19 अप्रैल को डांडमा के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हुई।
5- 4 मार्च को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक ने दम तोड़ दिया।
6- 14 मार्च को पिचोपा कलां क्रशर जोन में डंपर की टक्कर से श्रमिक की मौत हुई।
7- 17 मार्च को सेक्टर-8 के समीप डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हुई।
8- 20 मार्च को दादरी-रोहतक मार्ग पर बस की टक्कर से ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हुई।
सड़क हादसों का बढ़ना चिंताजनक है। निर्धारित बाई लेन में न चलने वाले भारी वाहन चालकों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को 230 भारी वाहनों के चालान किए गए। वाहन का बार-बार लेन बदलना भी हादसों कारण बनता है।
विज्ञापन

-दीपक गहलावत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें