फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस के 25 नए मामले मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंपी वायरस के सोमवार को 25 नए केस सामने आए हैं। अब इस वायरस की लक्षण युक्त गायों की संख्या 347 हो गई है। पशुपालन विभाग के चिकित्सक गांव व शहर में पशुपालकों को जागरूक कर रहे हैं। अब तक जिले में 38 हजार 400 गायों को इस रोग से बचाव के लिए वैक्सीन लगा दी गई है। यह वैक्सीन कम से कम 10 दिन में अपना असर दिखाना शुरू करती है। यह वैक्सीन पशु में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसवंत जून ने बताया कि सोमवार को 25 गायों में वायरस के लक्षण मिले हैं। इन गायों को अलग रखा गया है। ये केस अलग-अलग गांवों में मिले हैं। उन्होंने बताया कि पशु पालकों को इस रोग से घबराने की जरूरत नहीं है। पशुपालक संक्रमित गाय की सेवा करें। खानपान का विशेष ध्यान रखें। उसके बांधने का स्थान अलग हो।
डॉ. जून ने बताया कि चिकित्सकों की गोशालाओं पर भी विशेष नजर है। गोशाला प्रबंधक गायों की निगरानी रखे। लक्षण दिखने पर चिकित्सकों को सूचित करें ताकि उपचार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें