फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रक में मिलीं 230 भेड़-बकरी, 4 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। अटेला कलां अड्डे से पुलिस ने भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस टीम को ट्रक में 190 भेड़ और 40 बकरी मिली। इसके बाद पुलिस ने ट्रक में सवार चार लोगों को काबू कर लिया और उनके खिलाफ बाढड़ा थाना में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अटेला कलां चौकी पुलिस अपराध की रोकथाम के लिए शुक्रवार शाम नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान टीम ने एक ट्रक को रुकवा लिया। टीम ने जब ट्रक की जांच की तो इसमें 230 भेड़-बकरी मिलीं।
टीम ने जब ट्रक सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान राजस्थान के झुंझुनू जिले के डूलानिया गांव निवासी इकबाल, झुंझुनू के चिड़ावा निवासी सद्दाम, इस्लामपुर निवासी समीर और सादीक के रूप में बताई। पुलिस ने तुरंत चारों को काबू कर उनके ट्रक को कब्जे में ले लिया। बाद में उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें